प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ मारपीट, कार के बकाए पेमेंट को लेकर कॉलर पकड़ा, दोनों पक्षों में समझौते के बाद FIR नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2026

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ मारपीट, कार के बकाए पेमेंट को लेकर कॉलर पकड़ा, दोनों पक्षों में समझौते के बाद FIR नहीं

पटनाः प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी कार्यालय के इस्तेमाल के लिए पिछले दो साल से ली गई कार का किराया नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने मनोज भारती के साथ अभद्रता की थी। हालांकि, किराया भुगतान को लेकर किए जा रहे दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

कार से निकलते समय घेरने का आरोप
बताया जा रहा है कि मनोज भारती जब पार्टी कार्यालय से कार में बैठकर निकल रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने कार्यालय परिसर में ही उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान उसने मनोज भारती के साथ अभद्रता की और उनका कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया और स्थिति को शांत कराया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

See also  रांची के व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल कर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह के नाम से दी गई धमकी

 

पाटलिपुत्र थाने में दिया था आवेदन
इस मामले में मनोज भारती की ओर से पाटलिपुत्र थाने में आवेदन दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, आवेदन केवल सूचना देने के उद्देश्य से दिया गया था। इसमें भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होने देने की बात कही गई थी। आवेदन में FIR दर्ज करने की मांग नहीं की गई थी।
पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की। जांच के दौरान जनसुराज की ओर से बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। कथित रूप से बदसलूकी करने वाले व्यक्ति ने माफी मांग ली है। इसी आधार पर FIR दर्ज नहीं की गई।

जनसुराज ने कहा- दोनों पक्षों में सुलह
घटना को लेकर जनसुराज का पक्ष जानने की कोशिश की गई। पार्टी की ओर से बताया गया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है। फिलहाल, इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है। कार के किराये को लेकर विवाद होने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now