डेस्कः जयपुर में हो रहे मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का विजेता चुन लिया गया है। इस प्रतियोगिता का ताज मनिका विश्वकर्मा के सिर सजा है। मनिका मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं और दिल्ली में मॉडलिंग करती हैं।जयपुर में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में देशभर से आई 50 से अधिक प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मनिका ने जीत हासिल की। दिल्ली में मॉडलिंग कर रहीं मनिका इससे पहले मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब भी जीत चुकी हैं। अब वह इस साल के अंत में थाईलैंड में आयोजित होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दामोदर घाटी निगम में अनियमितता का चौकाने वाला मामला, पहले बनाया गया पार्क फिर निकाला गया टेंडर
“यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, एक पूरी दुनिया है”
अपनी जीत के बाद भावुक होते हुए मनिका ने कहा, “मेरी यात्रा गंगानगर की गलियों से शुरू हुई और अब मैं थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हर पड़ाव ने मुझे मजबूत बनाया। मैं अपने सभी मेंटर्स, गाइड्स और सपोर्ट सिस्टम की आभारी हूं। प्रतियोगिता सिर्फ एक मंच नहीं होती, यह आपके व्यक्तित्व को गढ़ने वाली एक दुनिया होती है।”
हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु के अस्थि विजर्सन के बाद नेमरा छोड़ रांची रवाना, पूरे परिवार के साथ खिंचवाई फोटो
जूरी की सराहना और शुभकामनाएं
प्रतियोगिता की जूरी में शामिल बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी मनिका की तारीफ करते हुए कहा, “प्रतियोगिता बेहद टफ थी, लेकिन मनिका ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया। मुझे विश्वास है कि वह मिस यूनिवर्स स्टेज पर भारत का नाम रोशन करेंगी।”पिछली विजेता रिया सिंघा ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मनिका ने बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। 50 अन्य दावेदारों के बीच उनकी जीत यह साबित करती है कि वह इस मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
#WATCH | जयपुर: अभिनेत्री और जूरी सदस्य उर्वशी रौतेला ने कहा, "प्रतियोगिता बहुत कठिन थी, लेकिन विजेता हमारे साथ हैं। यह मेरी 10वीं वर्षगांठ भी है। हमें बहुत खुशी है कि हमें हमारी विजेता मिल गई हैं... वह निश्चित रूप से मिस यूनिवर्स में हमें गौरवान्वित करेंगी..." https://t.co/5NiN4KCEtM pic.twitter.com/9XA66iLKVJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, हाथ पर लिखा-आई लव यू बाबू, मुझे झूठे केस..
देश को है नई रानी से उम्मीदें
अब जब मनिका थाईलैंड में होने वाले ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही हैं, पूरा देश उन्हें उम्मीद और गर्व भरी निगाहों से देख रहा है। यह सफर सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि हर उस युवा लड़की के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखती है।





