प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला बिहार से गिरफ्तार, दिल्ली ले गई पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला बिहार से गिरफ्तार, दिल्ली ले गई पुलिस

DESK:प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की AI से निर्मित आपत्तिजनक तस्वीर इंटरनेट मीडिया अकाउंट फेसबुक पर जारी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक युवक को बिहार के अरवल जिले से गिरफ्तार किया है। अरवल के कुर्था थाना क्षेत्र के मौलानाचक गांव में दिल्ली पुलिस ने छापामारी कर आरोपित को पकड़ा।
कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपित मौलनाचक गांव निवासी नंद कुमार यादव के पुत्र सिद्धनाथ कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई है। इस मामले में लोधी कॉलोनी नई दिल्ली अवस्थित स्पेशल सेल में प्राथमिकी की गई थी।

सिवान में अपराधियों ने CSP संचालक को मारी गोली, 5 लाख रुपये लूटकर हुए फरार
प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर बनाई
पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपित पर फेसबुक के माध्यम से प्रधानमंत्री के तस्वीर भाजपा विधायिका और विदेश के महिला नेत्री के आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने और जनता को गुमराह करने की इरादे से चार आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।आरोपित ऑनलाइन प्रतिबंधित गेम भी खेलाता था। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्यास संहिता की धारा 336(4 ),356 और 351(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इसी को लेकर दिल्ली द्वारका के आईएफएससी स्पेशल सेल के एसआई हेमंत ,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने कुर्था थाना के सहयोग से प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक तस्वीर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।आगे की करवाई के लिये गिरफ्तार आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now