पटनाः बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। 2014 बैच के इन अधिकारियों को चयन ग्रेड (विशेष सचिव स्तर), वेतन स्तर-13 में प्रोन्नति प्रदान की गई है। इस वेतनमान का स्तर 123100 से 215900 रुपये निर्धारित है। यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2027 या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में पटना के नगर आयुक्त यशपाल मीणा, नालंदा के डीएम उदीता सिंह, समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा और गया के डीएम शशांक शुभंकर समेत कई अधिकारी शामिल हैं।

बिहार में 34 IAS अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
IAS अधिकारियों को विशेष सचिव बनाया गया
सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रोन्नति को लेकर अधिसूचना की जारी#Bihar #BiharNews #Patna #PatnaNews https://t.co/6ya57Gnk55
— Live Dainik (@Live_Dainik) November 10, 2026
प्रमोशन पाने वाले 34 IAS अधिकारियों की पूरी लिस्ट
1 उदीता सिंह डीएम, नालंदा
2 रोशन कुशवाहा डीएम, समस्तीपुर
3 शशांक शुभंकर डीएम, गया
4 आदित्य प्रकाश अपर सचिव, पंचायती राज विभाग
5 अमित कुमार पांडेय अपर सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
6 यशपाल मीणा नगर आयुक्त, पटना नगर निगम
7 सौरभ जोरवाल एमडी, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी
8 श्याम बिहारी मीणा अपर सचिव, बिहार राज्य योजना पर्षद
9 संजय कुमार अपर सचिव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
10 संगीता सिंह अपर सचिव, लघु जल संसाधन विभाग
11 मुकेश कुमार निदेशक, भविष्य निधि निदेशालय
12 गौतम पासवान मिशन निदेशक, बिहार महादलित विकास मिशन
13 रंजीत कुमार अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
14 कल्पना कुमारी अपर सचिव, कृषि विभाग
15 प्रवीण कुमार अपर सचिव, परिवहन विभाग
16 मृत्युंजय कुमार मुख्य महाप्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम
17 डॉ. नंद लाल आर्य बंदोबस्त पदाधिकारी, बक्सर
18 सुजीत कुमार बंदोबस्त पदाधिकारी, सिवान
19 रजनीश कुमार सिंह महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं
20 राकेश रंजन महाप्रबंधक, बेल्ट्रॉन
21 संजय कुमार अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
22 शंभु शरण अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग
23 राजेश कुमार सिंह अपर सचिव, भवन निर्माण विभाग
24 राजेश कुमार अपर सचिव, संसदीय कार्य विभाग
25 सुनील कुमार निदेशक, अंकेक्षण, वित्त विभाग
26 माधव कुमार सिंह अपर सचिव-सह-अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
27 अहमद महमूद अपर सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
28 विनायक मिश्र निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना
29 सुमन कुमार अपर सचिव, राज्यपाल सचिवालय
30 कुमार मंगलम अपर सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग
31 मो. तारिश खां सचिव, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
32 अखिलेश कुमार सिंह अपर सचिव, कृषि विभाग
33 राजेश भारती श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग
34 अतुल कुमार वर्मा प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम








