- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण की मांग को लेकर बड़ा बवाल,पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज; 7 हिरासत में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 18, 2026

नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण की मांग को लेकर बड़ा बवाल,पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज; 7 हिरासत में

DESK: नालंदा में नगरनौसा डिग्री कॉलेज की शिफ्टिंग को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में शिफ्ट करने की मांग को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पथराव हुआ।प्रखंड मुख्यालय में कॉलेज संचालित करने की मांग को लेकर छात्रों और स्थानीय संगठनों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद रोड़ेबाजी और लाठीचार्ज की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

529153 1781755414

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पहले से ही मुस्तैद था। पुलिस ने एहतियातन कुछ प्रमुख प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद छात्र और स्थानीय लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।
7 लोगों को हिरासत में लिया
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ने मौके से 7 लोगों को हिरासत में लिया है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।हिलसा डीएसपी-1 शैलजा ने बताया कि डिग्री कॉलेज के स्थान को लेकर हुए विवाद के दौरान रोड़ेबाजी की घटना हुई थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
लंबे समय से चल रहा है विवाद
बता दें कि नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग लंबे समय से उठती रही है। 11 मई को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने यहां प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद कॉलेज की कक्षाएं लोदीपुर परिसर से शुरू की गईं। इस फैसले का विरोध करते हुए 20 मई को युवाओं ने पहली बार चक्का जाम किया था। इसके अगले दिन 21 मई से प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। 30 मई को भी बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गुरुवार की घटना इसी विवाद की अगली कड़ी मानी जा रही है।
हिंसक झड़प के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगरनौसा में आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हिलसा डीएसपी शैलजा ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज विवाद को लेकर हुई इस घटना की जांच जारी है।
See also  दिल्ली के विवेक बिहार में 9 लोग जिंदा जले, AC ब्लास्ट होने से लगी आग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now