ISRO की बड़ी कामयाबी! GSLV-F18 से NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च, भारत के स्वदेशी GPS सिस्टम NavIC को मिलेगी मजबूती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2026

ISRO’s Indian GPS Mission Thumbnail Medium

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर की देर रात 11 बजकर 51 मिनट पर इसरो ने GSLV-F18 रॉकेट के जरिए नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 का सफल प्रक्षेपण किया। इस मिशन के तहत उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित किया गया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से इस रॉकेट ने उड़ान भरी। यह भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) की 20वीं उड़ान थी।

NVS03
तस्वीर -ISRO

भारत के अपने GPS सिस्टम NavIC को मिलेगी ताकत

NVS-03 भारत की दूसरी पीढ़ी की नेविगेशन सैटेलाइट श्रृंखला का तीसरा उपग्रह है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC (Navigation with Indian Constellation) की सेवाओं को मजबूत करना और उनकी निरंतरता बनाए रखना है। NavIC को भारत के अपने GPS सिस्टम के रूप में जाना जाता है। यह विदेशी नेविगेशन प्रणालियों पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण तकनीक है।

See also  राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत,बाहर आने के लिए एक्टर ने पूरी की 2 शर्तें
AVP 6896 scaled
तस्वीर सौजन्य-ISRO

स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक है खासियत

NVS-03 की सबसे बड़ी विशेषताओं में इसका स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक शामिल है। इसके साथ कुछ आयातित एटॉमिक क्लॉक भी लगाए गए हैं। एटॉमिक क्लॉक उपग्रह की सटीक समय गणना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे नेविगेशन और लोकेशन की सटीकता बनाए रखने में मदद मिलती है।

इस उपग्रह में मौजूदा L5 और S बैंड सिग्नल के अलावा नया L1 सिग्नल भी शामिल किया गया है। इससे NavIC की सेवाओं और आधुनिक उपकरणों के साथ इसकी उपयोगिता बढ़ने की उम्मीद है।

ISRO+2 भारत के किन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा?

NavIC प्रणाली भारत के पूरे भूभाग और देश की भौगोलिक सीमाओं से लगभग 1,500 किलोमीटर आगे तक के क्षेत्र में नेविगेशन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विकसित की गई है। इसका इस्तेमाल परिवहन, समुद्री नेविगेशन, विमानन, आपदा प्रबंधन और सटीक लोकेशन आधारित सेवाओं में किया जा सकता है। NVS-03 का सफल प्रक्षेपण भारत की स्वतंत्र नेविगेशन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। इससे भारत को अपनी क्षेत्रीय सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली को और विकसित करने में मदद मिलेगी।

See also  कोडरमा में निलंबित पुलिसकर्मी के आत्महत्या मामले में कार्रवाई, चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now