डेस्कः सोमवार की सुबह उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुलंदशहर में NH- 34 पर घटाल गांव के पास, कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में सवार 8 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए।
ऑनलाइन गेमिंग के कानून ने टीम इंडिया को किया बेसहारा! Dream11 के स्पॉन्सरशिप के बिना खेलने गई एशिया कप
बुलंदशहर SSP दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक ट्रैक्टर में 50 से 60 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी कासगंज से जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए गोगामेड़ी राजस्थान जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
यमन पर इजराइली एयर स्ट्राइक, हूती विद्रोहियों पर दागी गई मिसाइल, दो की मौत
बुलंदशहर देहात SP डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जनपद के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव के रहने वाले 60 के करीब श्रद्धालु रविवार शाम 6 बजे के करीब राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर निकले थे।बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र स्थित घटाल गांव के पास ट्रैकर ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी।




