By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने एक करोड़ में किया था मौत का सौदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने एक करोड़ में किया था मौत का सौदा

जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने एक करोड़ में किया था मौत का सौदा

livedainik
February 15, 2026 10:15 AM
By livedainik
2 minutes ago
Share
जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने एक करोड़ में किया था मौत का सौदा
SHARE

डेस्कः देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में जिम से लौटते समय सीढ़ियों पर गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश उसके छोटे भाई अरविंद शर्मा ने एक रोड़ रुपए में रची। करोड़ों की संपत्ति विवाद को लेकर तीन माह पूर्व जमशेदपुर आकर डिमना स्थित आशियाना इनक्लेव में प्रभात उर्फ बकरी के घर हत्या की योजना बनाई गई। प्रभात का घर विक्रम शर्मा के घर से महज 10 मीटर की दूरी पर है। उसी बैठक में चार शूटरों से अरविंद की मुलाकात कराई गई। सौदा तय होने के बाद अरविंद ने शूटरों को 10 लाख रुपए एडवांस दिए।

झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या, 50 से अधिक मामले दर्ज
जांच एजेंसियों के मुताबिक, साजिश की जड़ें झारखंड के जमशेदपुर के मानगो इलाके तक जाती हैं, जहां जुलाई 2025 में ही पूरी योजना तैयार कर ली गई थी। सीसीटीवी फुटेज, लोकल इनपुट और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।जमशेदपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच से जो कहानी उभरकर सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। विक्रम शर्मा की हत्या की योजना रातों-रात नहीं बनी। इसकी नींव जुलाई 2025 में ही पड़ गई थी। जानकारी के मुताबिक, विक्रम शर्मा का छोटा भाई अरविंद शर्मा जुलाई में जमशेदपुर के मानगो इलाके में पहुंचा था। यहां उसकी मुलाकात अपने एक पुराने साथी प्रभात से हुई। इसी मुलाकात के बाद विक्रम शर्मा को रास्ते से हटाने की ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार की गई।

चाईबासा में नगर परिषद अध्यक्ष उम्मीदवार रमेश खीरवाल के खिलाफ केस दर्ज, बिस्किट बांटने पर कार्रवाई
खून के रिश्ते पर भारी पड़ी जमीन
पुलिस की थ्योरी के मुताबिक, इस हत्या की मुख्य वजह बिष्टुपुर और देहरादून में स्थित करोड़ों की बेनामी और नामी संपत्ति है।1998 में जमशेदपुर में ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा की हत्या हुई थी। इस हत्या में विक्रम शर्मा, उसका भाई अरविंद और गैंगस्टर अखिलेश सिंह आरोपी थे। अशोक शर्मा की मौत के बाद, विक्रम ने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अशोक की विधवा पिंकी शर्मा की शादी अपने छोटे भाई अरविंद से करवा दी। मकसद साफ था- अशोक शर्मा की करोड़ों की संपत्ति और कारोबार पर परिवार का कब्जा जमाए रखना।
रिमोट कंट्रोल विक्रम के पास ही रहा
पिंकी से शादी के बाद अरविंद शर्मा के पास दौलत तो आई, लेकिन असली रिमोट कंट्रोल विक्रम के पास ही रहा। जेल से छूटने और बरी होने के बाद विक्रम देहरादून और बिष्टुपुर की संपत्तियों पर अपना एकाधिकार जताने लगा था। अरविंद को यह नागवार गुजर रहा था। देहरादून की जमीनों और स्टोन क्रशर के कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर दोनों भाइयों में ठन गई थी। इसी विवाद को खत्म करने के लिए अरविंद ने ‘भाई’ को ही रास्ते से हटाने का फैसला किया।
रेकी से लेकर हत्या तक बनाया था प्लान
इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पेशेवर शूटरों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस को मिले सुराग बताते हैं कि हत्यारे झारखंड से फ्लाइट पकड़कर उत्तराखंड पहुंचे थे। यह एक ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ थी, जिसे बेहद प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया गया। हरिद्वार पुलिस की जांच में एक अहम कड़ी हाथ लगी है। हत्यारों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया। आकाश कुमार प्रसाद नाम के शूटर ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने एक दुकान से दो वाहन किराए पर लिए। उसने अपनी पहचान के तौर पर झारखंड के पते वाला आधार कार्ड जमा कराया। गुरुवार को उन्होंने एक बाइक किराए पर ली। इसके बाद, वारदात वाली सुबह यानी शुक्रवार को तड़के 4 बजे उन्होंने एक स्कूटी भी किराए पर उठाई। सुबह 4 बजे हरिद्वार से निकलकर ये शूटर सुबह 9 बजे तक देहरादून पहुंच गए।
शूटर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे
उन्होंने पहले सिल्वर सिटी मॉल और विक्रम शर्मा की गतिविधियों की रेकी की। उन्हें सटीक जानकारी थी कि विक्रम कब जिम आता है और कब वापस जाता है। सुबह करीब 10:10 बजे विक्रम शर्मा सिल्वर सिटी मॉल स्थित ‘एनी टाइम, एनी क्लब’ जिम में अपना वर्कआउट खत्म कर बाहर निकल रहे थे। वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल साथ रखते थे, लेकिन उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। दो शूटर पहले से ही मॉल की सीढ़ियों पर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विक्रम सीढ़ियों से नीचे उतरे, हमलावरों ने बेहद करीब से फायरिंग शुरू कर दी। विक्रम को कुल तीन गोलियां लगीं। दो गोलियां सीधे सिर में उतारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर पैदल ही मॉल से बाहर भागे, जहां कुछ दूरी पर उनका तीसरा साथी काले रंग की बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
इन शूटरों ने वारदात को दिया अंजाम
CCTV फुटेज और मौके से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीनों हमलावरों की पहचान कर ली है। ये तीनों जमशेदपुर के बागबेड़ा और जुगसलाई इलाके के कुख्यात अपराधी हैं और गैंगस्टर गणेश सिंह गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।
आकाश कुमार प्रसाद (21 वर्ष)बागबेड़ा, जमशेदपुर का रहने वाला आकाश एक शातिर अपराधी है। पुलिस को होटल से उसका आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसकी जन्मतिथि 27/03/2004 दर्ज है। उस पर परसुडीह इलाके में एक शराब कारोबारी की हत्या का आरोप है। सीसीटीवी में कैद तस्वीर में वह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
आशुतोष कुमार सिंह (23 वर्ष)बागबेड़ा, जमशेदपुर निवासी आशुतोष कुमार सिंह का भी होटल से आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें जन्मतिथि 19/10/2003 है। आशुतोष का नाम रेलवे ठेकेदार नीरज दुबे पर फायरिंग मामले में मुख्य रूप से सामने आया था। वह पिछले डेढ़ साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय है।
विशाल सिंहजुगसलाई, जमशेदपुर निवासी विशाल सिंह तिकड़ी का सबसे खतरनाक चेहरा माना जाता है। विशाल पर दुमका में गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या का आरोप है। वह इस मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था।

- Advertisement -
LD-advertisement

पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव
सफेदपोश बनने की चाह और ‘3-P’ का मास्टरमाइंड
विक्रम शर्मा केवल एक अपराधी नहीं था, वह अपराध का ‘कॉर्पोरेट मैनेजर’ था। जमशेदपुर पुलिस की फाइलों में उसे अखिलेश सिंह का ‘ब्रेन’ कहा जाता था। विक्रम ने अपराध जगत में टिके रहने के लिए पुलिस, पॉलिटिशियन प्रेस को मैनेज करने का फार्मूला ईजाद किया था। 2004 से 2009 के बीच जमशेदपुर के कई थानेदार और डीएसपी स्तर के अधिकारी उसके सीधे संपर्क में थे। वह अपने विरोधियों (जैसे ददई दुबे और बड़ा निजाम) को पुलिस के जरिए ही मरवाता या जेल भिजवाता था।
देहरादून में आलीशान जिंदगी
जमशेदपुर में खून-खराबा फैलाने के बाद विक्रम 2017 से देहरादून में बस गया था। यहां वह अमन विहार की ‘ग्रीन व्यू रेजिडेंसी’ में एक रईस कारोबारी की तरह रहता था। उसके पास ऑडी और इनोवा जैसी गाड़ियां थीं। पड़ोसियों को भनक तक नहीं थी कि उनके बीच 30 से ज्यादा हत्याओं और अपराधों का आरोपी रह रहा है। वह खुद को ‘सफेदपोश’ नेता के रूप में प्रोजेक्ट कर रहा था और हाल ही में जमशेदपुर की राजनीति में सक्रिय होने की फिराक में था।
गुरु-शिष्य का रिश्ता
विक्रम ने ही अखिलेश सिंह को ‘डॉन’ बनाया। वह उसे चाइनीज मार्शल आर्ट्स की फिल्में दिखाता था ताकि अखिलेश ‘हार्डकोर’ बन सके। श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे और टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम सिंह की हत्या इसी ‘गुरु-शिष्य’ की जोड़ी ने प्लान की थी।
उत्तराखंड पुलिस का एक्शन
उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस ने झारखंड पुलिस से संपर्क साधा है। एक टीम झाखंड भी पहुंची है और शूटरों के घरों में दबिश दे रही है। पुलिस उस फ्लाइट के रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिससे शूटर झारखंड से आए थे। साथ ही, हरिद्वार में जिस दुकान से बाइक रेंट पर ली गई, उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या कोई स्थानीय व्यक्ति (लोकल हैंडलर) उनकी मदद कर रहा था। विक्रम की पत्नी सोनिया शर्मा के बयान और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस अरविंद शर्मा की तलाश कर रही है। आशंका है कि वह नेपाल या किसी दूसरे राज्य में अंडरग्राउंड हो गया है।

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह,'एलिमनी लेना महिला का अधिकार' 100 करोड़ भी कम होगा पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह,’एलिमनी लेना महिला का अधिकार’ 100 करोड़ भी कम होगा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने एक करोड़ में किया था मौत का सौदा
  • पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह,’एलिमनी लेना महिला का अधिकार’ 100 करोड़ भी कम होगा
  • पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई
  • गिरिडीह में चार दिन से गायब बच्चे का शव मिलने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
  • चाईबासा में नगर परिषद अध्यक्ष उम्मीदवार रमेश खीरवाल के खिलाफ केस दर्ज, बिस्किट बांटने पर कार्रवाई
  • हजारीबाग वन भूमि घोटाला, ACB ने 13 सरकारी गवाह बनाए, कहा- विनय चौबे ने विनय सिंह की पत्नी के नाम जमाबंदी के लिए दवाब बनाया
  • पटना में छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं,कमर और पसली के पास मिले चोट के निशान
  • हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत

You Might Also Like

पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह,'एलिमनी लेना महिला का अधिकार' 100 करोड़ भी कम होगा

पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह,’एलिमनी लेना महिला का अधिकार’ 100 करोड़ भी कम होगा

31 minutes ago
पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई

45 minutes ago
गिरिडीह में चार दिन से गायब बच्चे का शव मिलने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

गिरिडीह में चार दिन से गायब बच्चे का शव मिलने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

60 minutes ago
चाईबासा में नगर परिषद अध्यक्ष उम्मीदवार रमेश खीरवाल के खिलाफ केस दर्ज, बिस्किट बांटने पर कार्रवाई

चाईबासा में नगर परिषद अध्यक्ष उम्मीदवार रमेश खीरवाल के खिलाफ केस दर्ज, बिस्किट बांटने पर कार्रवाई

1 hour ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?