झारखंड में बड़ा रेल हादसा, डिटेल हुई ट्रेन से टकराई दूसरी मालगाड़ी

झारखंड में बड़ा रेल हादसा, डिटेल हुई ट्रेन से टकराई दूसरी मालगाड़ी

डेस्कः सरायकेला जिले के चांडिल में शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। मालगाड़ी डिरेल होकर बगल के ट्रैक पर आ गिरी जिसके बाद उस लाइन से गुजर रही दूसरी मालगाडी डिरेल हुई बोगी से टकरा गई। आद्रा रेल मंडल के चांडिल स्टेशन के पास ये हादसा हुआ है।

web file item edc8 9 8 2025 7 48 3

SSC CGL 2025 परीक्षा स्थगित, अब सितंबर में होगा एग्जाम,जानिये स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने क्या बताया कारण
मिली जानकारी के अनुसार, आयरन ओर लदी एक मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही थी, चांडिल स्टेशन पार करने के बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई। डिरेल हुई मालगाड़ी के कई डब्बे विपरित दिशा से आने वाले ट्रैक पर आ गए। इस कारण विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गए, जिससे दूसरी मालगाड़ी के भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए है।

WhatsApp Image 2025 08 09 at 07.59.02 d38c52f8

अनंत सिंह को चुनौती देने वाले मोनू सिंह को STF ने दबोचा, मोकामा पचमहला गोलीकांड में हुई गिरफ्तारी
बताया जाता है कि यह दुर्घटना शनिवार की सुबह करीब चार बजे हुई है। दुर्घटनास्थल पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच है। गनीमत यह रही कि दोनों ही मालगाड़ियां थीं। अगर इसकी जगह कोई यात्री ट्रेन होती, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

web file item edc8 9 8 2025 7 47 21

DSP संजीव कुमार ने काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, पत्नी के नाम 10 ट्रक, 6 कीमती प्लॉट
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सुबह-सुबह तेज गड़गड़ाहट की आवाज़ सुनी और जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने दोनों मालगाड़ी को आपस में टकराया हुआ पाया। रेलवे अधिकारी और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा किस वजह से हुआ। रेलवे ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now