लालू परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव,राबड़ी की Z+ की सुरक्षा खत्म, अब तेजप्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक

लालू परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव,राबड़ी की Z+ की सुरक्षा खत्म, अब तेजप्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक

पटनाः बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अब तक प्राप्त जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है। इसके स्थान पर विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है।
नए आदेश के अनुसार, लालू प्रसाद को बीसैप (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) से दो से आठ हाउस गार्ड, पटना जिला बल से दो अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कार्ट की सुविधा मिलेगी।वहीं, राबड़ी देवी को भी बीसैप से दो से आठ हाउस गार्ड, सादे लिबास में तीन महिला अंगरक्षक, तीन वर्दीधारी अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कार्ट उपलब्ध कराया जाएगा।पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में हुए सुरक्षा बदलाव के निर्णय के बाद गृह विभाग की विशेष शाखा ने यह आदेश जारी किया है।
तेजस्वी, मीसा और राजश्री की सुरक्षा में बदलाव नहीं
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह वाई प्लस श्रेणी (एस्कार्ट वाहन सहित) सुरक्षा मिलती रहेगी।


वहीं, लालू प्रसाद के बड़े बेटे एवं पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की सुरक्षा में सबसे अधिक कटौती की गई है। उन्हें अब तक वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन नए आदेश में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब उन्हें केवल एक अंगरक्षक की सुविधा मिलेगी।सांसद मीसा भारती के लिए पहले की तरह तीन अंगरक्षक उपलब्ध रहेंगे, जबकि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को भी पहले की तरह एक महिला अंगरक्षक की सुविधा जारी रहेगी।

See also  बीजेपी के पूर्व सांसद कांग्रेस में होंगे शामिल, रांची लोकसभा क्षेत्र से हो सकते है उम्मीदवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now