देवघर एम्स में देर रात बड़ा हादसा, पांच मंजिला इमारत से गिरा MBBS का छात्र, हालत गंभीर

देवघर एम्स में देर रात बड़ा हादसा, पांच मंजिला इमारत से गिरा MBBS का छात्र, हालत गंभीर

देवघरः गुरूवार देर रात देवघर एम्स में बड़ा हादसा हो गया। देवघर एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में गुरूवार रात एमबीबीएस सत्र 2023 का एक छात्र एम्स कैंपस के पांच मंजिला हॉस्टल से नीचे गिर गया। इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल एम्स के ही इमरजेंसी ब्लॉक में उसका इलाज चल रहा है। घायल छात्र का नाम 24 वर्षीय ध्रुव कुमार बताया गया है। वह मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले का रहने वाला है।

चक्रधरपुर के JMM विधायक प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में TMH में कराया गया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस एम्स के इमरजेंसी के बाहर कैंप कर रही है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस हॉस्टल के कर्मियों से पूछताछ भी की जा रही है। एम्स प्रबंधन ने घायल छात्र के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही देवघर एम्स के डायरेक्टर सौरव वार्ष्णेय भी आईसीयू में इलाजरत ध्रुव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। एम्स प्रबंधन के अनुसार घायल ध्रुव कुमार होश में है और लगातार उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ध्रुव नियमित क्लास करने के दौरान तबीयत खराब होने की बात कह कर हॉस्टल में आराम करने चला गया था। और इसी बीच रात करीब 8 बजे ध्रुव हॉस्टल के नीचे गिरे पड़ा। हॉस्टल में ध्रुव का कमरा 5वें मंजिला में ही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now