पश्चिम बंगाल में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गैस सिलेंडर फटने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। इसकी चपेट में आने से 4 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हादसा पाथर प्रतिमा इलाके में हुआ। मृतकों में 4 बच्चे, 2 महिलाएं और एक आदमी शामिल है। एक महिला भी घायल हुई है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके की तेज आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद आग लग गई।

सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाथर प्रतिमा ब्लॉक के धोलाघाट गांव में रात करीब 9 बजे विस्फोट हुआ। सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया, ‘सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। घायल महिला को घर से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को संदेह है कि घर में 2 गैस सिलेंडर थे और अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग फैल गई।’

सिरमटोली सरना स्थल से रैंप हटाने को लेकर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव सहित 24 पर प्राथमिकी दर्ज

See also  रांची में मिल गया सबूत क्यों है आदिवासियों की भूमि झारखंड, जोड़ा पहाड़ पर हजारों वर्ष पुराने शैल चित्र की हुई खोज 

वहीं, दिल्ली के मनोहर पार्क स्थित एक घर में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव हो जाने के कारण भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 2 नाबालिग भाई-बहनों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर मनोहर पार्क के डब्ल्यूजेड-7 इलाके में हुई। दमकल की 2 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर पहुंची टीम ने पुष्टि की है कि आग एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण लगी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान साक्षी और उसके भाई आकाश के रूप में हुई है।

नक्सलियों की एक बड़ी साजिश फिर हुई नाकाम, नक्सली डंप किया गया ध्वस्त, गोला-बारूद बरामद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now