रेप कर बनाया वीडियो, लड़की ने शादी से मना किया तो सिगरेट से जलाया और गर्म तवे से मारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला से बलात्कार और उसे प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 27 वर्षीय पीड़िता को ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर करने और उसे सिगरेट व गर्म तवे से जलाने का भी आरोप है।

पुलिस ने बताया कि 4 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता की आरोपी से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद ये घटनाएं शुरू हुईं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर 38 वर्षीय व्यक्ति और उसकी मां समेत उसके परिवार के 5 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उल्हासनगर कस्बे का निवासी आरोपी 2021 में फेसबुक पर स्थानीय निवासी पीड़िता का दोस्त बना था। विट्ठलवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में वह उसे कस्बे के एक लॉज में ले गया और उससे बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत के हवाले से उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो को ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी दी। इसके बाद कई मौकों पर उससे बलात्कार किया।

See also  कंपनी ने इतना काम कराया कि महिला कर्मी की हो गई मौत, बॉस पर भड़कीं मां

रघुवर दास के आने से झारखंड की सियासत उलटफेर, JMM छोड़ BJP में शामिल होंगे पूर्व मंत्री

शादी करने के लिए किया गया मजबूर

पुलिस ने बताया कि बाद में पीड़िता को उस व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद आरोपी और उसकी मां उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर ले गए जहां उन्होंने उसके बाल और भौहें काट दीं। उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने पीड़िता को सिगरेट से जलाया। उसने और उसकी मां ने उसे गर्म तवे से मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसका आधार और पैन कार्ड के साथ-साथ बैंक की पासबुक भी ले ली और कर्ज लेने के लिए उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।

वीडियो अपलोड करने की दी धमकी

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने अपने पिता से उनकी पैसे की मांग पूरी नहीं की तो वे उसका आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर देंगे। महिला ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, मामले की जांच जारी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

See also  HIV संक्रमित लड़की से दो साल तक रेप, जबरन गर्भपात; डॉक्टर सहित 6 के खिलाफ केस

पाकिस्तानी ‘डोनाल्ड ट्रंप’ सड़क पर बेच रहा खीर, गा रहा पंजाबी गाने; VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now