मह‍िला के साथ आपत्ति‍जनक हालात में था प्रेमी, अचानक पहुंचा गया पत‍ि; फ‍िर जो हुआ वो पूरे गांव ने देखा

love-couple

यूपीः संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला और उसके प्रेमी को रस्सी से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रेमी-प्रेमिका दोनों अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है।

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का पड़ोस में ही रहने वाली महिला से प्रेम संंबंध था। शनिवार को वह महिला से मिलने उसके घर चला गया। इस बीच महिला का पति घर आया गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। महिला के पति ने इसकी सूचना प्रेमी की पत्नी को भी दे दी। वह उस समय घर पर ही थी और उसके आने तक दोनों को कमरे में बंद करने की बात कहकर घर से निकल गई।

जिस घर पर चला बुलडोजर वो फिर बनेगा, सुप्रीम फैसले से योगी सरकार को बड़ा झटका

लाठी-डंडों और चप्‍पलों से की प‍िटाई

वहीं, प्रेमी की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कमरे से निकालकर रस्सी से बांध लिया। इसके बाद लाठी-डंडों व चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। प्रेमिका की भी उसके पति ने धुनाई शुरू कर दी। वहां पर दर्जन भर से अधिक ग्रामीण तमाशबीन बने हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल

वहीं रस्सी से बंधे प्रेमी जोड़े को दो व्यक्ति पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का भी प्रयास नहीं किया। किसी ग्रामीण ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर थाने में बंद कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

3 सहेलियों से रेप, नग्न कर बनाया वीडियो, यूपी के 3 व्यापारियों की शर्मनाक करतूत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now