नई दिल्लीः कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ उनके हाथों में पहुंची तो प्रतिक्रिया देखने वाली थी । प्रकाशक HarperCollins India के अधिकारी जब दस जनपथ में इस पुस्तक को लेकर पहुंचे तो सोनिया गांधी के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी । ‘Belonging: A Journey of Love’ सोनिया गांधी की पहली पुस्तक है । इस किताब में सोनिया गांधी ने अपनी निजी और सार्वजनिक जीवन की उन घटनाओं का जिक्र किया है जो आज तक मीडिया में बहुत कम चर्चा में रही ।

सोनिया गांधी ने अपनी इस किताब के साथ ही इंस्टाग्राम को भी ज्वाइन कर लिया है । 'Belonging: A Journey of Love' के साथ प्रियंका गांधी भी नजर आईं और उन्होंने मां को मिठाई खिलाकर बधाई दी । सोनिया गांधी की इस पुस्तक के बारे में माना जा रहा है कि वो अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक बन सकती है ।





