5th Phase : झारखंड में शाम 5 बजे तक 62 % वोटिंग, बिहार में 52.35 % वोटिंग, देश भर की 49 सीटों पर मतदान समाप्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 20, 2024

Fifth page jharkhand

Loksabha Election 5th Phase : के लिए चतरा , कोडरमा औऱ हजारीबाग में समाप्त हो गया है । झारखंड की तीन सीटों पर  चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक शाम 5  बजे तक  62 प्रतिशत वोटिंग हुई है जबकि बिहार में 52.35 प्रतिशत और पूरे देश का प्रतिशत है  56. 68 प्रतिशत  मतदान हुआ ।

गांडेय उपचुनाव में सुबह 1 बजे तक 66.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है ।

ec 11 42 43 34 1

वोटिंग की तस्वीरें देखने के लिए स्लाइड कीजिए

बिहार की पांच लोकसभा सीटों के लिए 5  बजे तक 52.35 प्रतिशत मतदान

बिहार की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले छह घंटे में दोपहर 3  बजे तक 47.53प्रतिशत मतदाताओं की ओर से मताधिकार का प्रयोग कर लिया गया है।

  • सीतामढ़ी में  5 बजे तक 53.13  प्रतिशत मतदान
  • मधुबनी में 5 बजे तक 49.01  प्रतिशत मतदान
  • मुजफ्फरपुर में 5 बजे तक 55.30 प्रतिशत मतदान
  • सारण में दोपहर 5 तक 50.46  प्रतिशत मतदान
  • हाजीपुर में  5 बजे तक 53.81  प्रतिशत मतदान
See also  Chatra: जहां से निकली है झारखंड टॉपर वहां के बच्चों का हो रहा है तस्करी में इस्तेमाल, ४० लाख की अफीम के साथ नाबालिग गिरफ्तार
Chatra voting
नक्सल प्रभावित इलाके कुंदा में हो रही है वोटिंग

चतरा-

मतदान को लेकर सुबह से ही लगी लंबी लाइन। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के मतदाताओं ने अहले सुबह दिखाया उत्साह।चतरा जिले में आज सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्सुकता देखी जा रही है। जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र कुंदा और प्रतापपुर में सुबह 6 बजे के बाद से ही मतदाताओं की भीड़ बूथों पर देखी जा रही है।

Election 2024 Phase 5 Voting Election 2024 Phase 5 Voting

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग जारी है

Gandey Voting

पाचंवें फेज में तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े सात जिले समाहित हैं। यहां कुल 58,34,618 मतदाता हैं। इनमें 29,99,233 पुरुष और 28,35,329 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 6705 है। इनमें से 575 बूथ शहरी क्षेत्र में और 6130 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 73 बूथ महिलाओं, 13 बूथ दिव्यांगों और 13 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं 36 यूनिक बूथ हैं, जो उस क्षेत्र की पहचान से जुड़े होंगे।

सुबह 7  बजे से शाम 5 बजे तक मतदान

पांचवें चरण में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान सुबह 7  बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिस बूथ पर शाम पांच बजे तक मतदाता कतार में होंगे, उनके मतदान तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी।

See also  हजारीबाग ओपन जेल से फरार तीन बांग्लादेशी घुसपैठिये पकड़े गए, पश्चिम बंगाल बॉडर से पुलिस ने किया अरेस्ट

चतरा में कितने वोटर्स ?

चतरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 16,89,926 मतदाता हैं। जिनमें 8,61,959 पुरुष और 8,27,965 महिला मतदाता हैं। चतरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1899 बूथ हैं। उनमें 112 शहरी क्षेत्र में और 1787 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 16 बूथ महिलाओं, 4 बूथ दिव्यांगों और 3 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 5 यूनिक बूथ हैं।

Chatra

कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी और विनोद सिंह में मुकाबला

कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 22,05,318 मतदाता हैं। जिनमें 11,40,049 पुरुष और 10,65,246 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2552 बूथ हैं। उनमें 136 शहरी क्षेत्र में और 2416 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 23 बूथ महिलाओं, 1 बूथ दिव्यांगों और 4 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 20 यूनिक बूथ हैं।

Kodarma Loksabha seat

हजागीबाग में जेपी पटेल करेंगे कमाल ?

Loksabha Election 5th Phase में हजारीबाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 19,39,374 मतदाता हैं। जिनमें 9,97,225 पुरुष और 9,42,118 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2254 बूथ हैं। उनमें 327 शहरी क्षेत्र में और 1927 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 34 बूथ महिलाओं, 8 बूथ दिव्यांगों और 6 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 11 यूनिक बूथ हैं।

See also  हजारीबाग में NTPC के कोल माइंस में अपराधियों ने फायरिंग और आगजनी की घटना को दिया अंजाम

Hazaribagh Loksabha seat

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने के रवि कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 121 करोड़, 91 लाख, 54 हजार की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। उसमें से आयकर विभाग की जांच के दायरे में 5,07,72,332 रुपये की नकद राशि और अन्य बहुमूल्य सामग्री शामिल है।  जांच के बाद इनमें से 2,99,76,200 रुपये की नकद राशि एवं 20,70,043 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त कर ली गयी। वहीं 1,62,51,172 की नकदी को संबंधितों को वापस कर दिया गया।

Gandey उपचुनाव: Kalpna Soren आदिवासी अस्मिता के सवाल पर जीतेंगी चुनाव या बीजेपी कर पाएगी चमत्कार ? समझिए पूरा समीकरण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now