लोहरदगा स्टेशन की बदलेगी सूरत: सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह के सुझावों पर रेलवे ने दिए सकारात्मक संकेत

लोहरदगा: लोहरदगा रेलवे स्टेशन की सुविधाओं में सुधार और यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, लोकसभा सांसद  सुखदेव भगत के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने रेलवे विभाग के समक्ष 14 महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों पर रेलवे द्वारा स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब दिया गया है।

1. आरक्षित टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाने की मांग

वर्तमान में स्टेशन पर 1 आरक्षित और 3 अनारक्षित टिकट काउंटर हैं। मांग की गई है कि इसे बढ़ाकर 3 या 5 किया जाए। रेलवे ने जवाब में कहा कि काउंटरों की संख्या निर्धारित मानकों के अनुसार तय की जाती है। फिलहाल, स्टेशन पर 3 AIVM मशीनें और UTS मोबाइल ऐप की सुविधा भी उपलब्ध है।

2. काउंटर के समय विस्तार की मांग

टिकट काउंटर का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। इसे रात 8 बजे तक करने और रविवार को भी खुला रखने की मांग की गई है। रेलवे ने कहा कि फिलहाल औसतन प्रतिदिन केवल 50 रिक्विजिशन ही प्राप्त होते हैं, जो मानकों के अनुसार बहुत कम है।

3. लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग

रेलवे ने बताया कि पहले 8 बोगियों वाली ट्रेन अब 12 बोगियों में चल रही है और इसे 16 बोगियों में बदलने पर तकनीकी परीक्षण चल रहा है।

4. पार्सल बुकिंग की सुविधा की मांग

इस पर रेलवे ने कहा कि सुझाव को नोट कर लिया गया है।

5. फुट ओवर ब्रिज में एस्केलेटर की सुविधा

रेलवे ने जानकारी दी कि स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

6. सासाराम-रांची ट्रेन में चेयरकार की संख्या बढ़ाने की मांग

रेलवे ने कहा कि वर्तमान में पहले से ही 2 चेयरकार उपलब्ध हैं, फिर भी सुझाव पर विचार किया जाएगा।

7. पार्किंग क्षेत्र का आधुनिकीकरण

लोहरदगा स्टेशन का विकास “अमृत भारत योजना” के तहत हो रहा है, जिसमें पार्किंग का भी उन्नयन किया जाएगा।

8. RO युक्त पेयजल की व्यवस्था

रेलवे ने सुझाव को स्वीकार करते हुए इसे नोट किया है।

9. प्लेटफार्म नं. 2 पर शेड की खामियों को दुरुस्त करने की मांग

रेलवे ने आश्वस्त किया कि खामियों को जल्द ही दूर किया जाएगा।

10-13. विभिन्न ट्रेनों का मार्ग लोहरदगा होते हुए करने की मांग

रेलवे ने स्पष्ट किया कि मार्ग परिवर्तन नीतिगत मामला है और यह रेलवे बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आता है।

14. सुरक्षा व्यवस्था की मांग

लोहरदगा स्टेशन में पॉकेटमारी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। रेलवे ने कहा कि मामला RPF को अग्रेषित कर दिया गया है। वहीं, ट्रेनों में जबरन सीट कब्जा करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी और RPF की एस्कॉर्ट पार्टी की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now