लोहरदगा SP सादिक अनवर रिजवी ने अपराध और उग्रवाद को लेकर की बैठक,चोरी, हत्या, महिला उत्पीड़न की घटना पर रोक लगाने का निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 10, 2026

लोहरदगा SP सादिक अनवर रिजवी ने अपराध और उग्रवाद को लेकर की बैठक

लोहरदगा : जिले में अपराध और उग्रवाद पर नकेल कसने के उद्देश्य से शनिवार को लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस के वरीय अधिकारियों, सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले के सभी थानों में दर्ज कांड की समीक्षा कर संबंधित थानेदार को जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने में चोरी, हत्या, महिला उत्पीड़न, गृहभेदन और वारंट निष्पादन जैसी गंभीर अपराध प्रवृत्तियों पर विस्तृत समीक्षा की गई। लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, अनुसंधान में तेजी लाने और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी मकर संक्रांति का पर्व, सालाना उर्सू, गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा एवं मूर्ति विसर्जन को लेकर एसपी ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व पर चितरी में और सालाना उर्सू के मौके पर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 01 10 at 6.58.47 PM

एसपी ने थाना प्रभारियों को गश्ती बढ़ाने, रात्रि पेट्रोलिंग तेज करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसपी ने कहा कि जिले में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त संवेदनशीलता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, हमारी जिम्मेदारी केवल रिपोर्ट दर्ज करना नहीं है, बल्कि अपराध को रोकने और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि वारंट निष्पादन को प्राथमिकता दें। अपराध नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयास, सतर्क गश्ती और समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चोरी जैसे मामलों के अनुसंधान को और अधिक प्रभावी बनाकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ मजबूत सबूत संकलित कर त्वरित न्याय दिलाया जाए। आगामी त्योहार को देखते हुए एसपी ने सभी अधिकारियों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष रणनीति तैयार करने की बात कही। बैठक के अंत में एसपी ने सभी थाना प्रभारी को अपराध नियंत्रण के लिए विस्तृत योजनाएं तैयार करने और उसकी कार्ययोजना प्रशासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के हर स्तर पर कार्य की निष्पक्ष समीक्षा की जाएगी और जो अधिकारी अपने दायित्वों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसपी की समीक्षा बैठक ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध पर अंकुश लगाने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने व आम जनता के साथ बेहतर समन्वय पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

See also  गुमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख का इनामी उग्रवादी हुआ अरेस्ट, हथियार और कारतूस बरामद

WhatsApp Image 2026 01 10 at 6.59.04 PM

जनता के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करें
एसपी ने थाना स्तर पर जनता के साथ बेहतर व्यवहार को भी बैठक का मुख्य एजेंडा बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का सम्मान तभी बढ़ेगा जब नागरिक पुलिस के प्रति भरोसा महसूस करेंगे। जनता से बातचीत, समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए तत्परता दिखाना पुलिस कर्मियों का मुख्य दायित्व है।

महिला उत्पीड़न व हत्या के मामलों पर जबरदस्त फोकस
बैठक में महिला उत्पीड़न तथा हत्या के मामलों पर गहन चर्चा हुई। एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस का सर्वोच्च प्राथमिक ध्येय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी व्यवस्था महिला पीड़ितों को न्याय दिलाने में सक्षम होनी चाहिए। महिला उत्पीड़न के हर शिकायत को गंभीरता से लें और दोषियों के खिलाफ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

WhatsApp Image 2026 01 10 at 6.59.05 PM

अपराध की समीक्षा बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर, श्रद्धा केरकेट्टा, मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की, सुधीर प्रसाद साहू, संदीप रंजन, एसपी के विधि सलाहकार विवेक कुमार, सार्जेंट मेजर शेरू रंजन, इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार, सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा, किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु, जोबांग थाना प्रभारी सुमन मिंज, भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, कैरो थाना प्रभारी कुंदन रवानी, बगडू थाना प्रभारी दिनेश कुमार, पेशरार प्रभारी विरेंद्र कुमार, यातायात प्रभारी गैलन रजवार, महिला थाना प्रभारी विनिता हेम्ब्रेम, एसटी-एससी थाना प्रभारी लक्ष्मण हांसदा समेत सभी थाना व ओपी प्रभारी, इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

See also  लोहरदगा SP सादिक अनवर रिजवी ने की समीक्षा बैठक, अपराध और उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now