लोहरदगाः 5 नवंबर को राजनाथ सिंह आजसू के लिए मांगेंगे वोट , 8 को राहुल गांधी का कार्यक्रम संभव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 3, 2024

rahul gandhi and rajnath singh

लोहरदगा:  झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में एनडीए गठबंधन के आजसू पार्टी के प्रत्याशी नीरू शांति भगत के समर्थन में पांच नवंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह और भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी लोहरदगा आएंगे। इनके साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के उप-मुख्यमंत्री  सुदेश कुमार महतो भी शामिल होंगे।

आजसू का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन

आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुसार, पांच नवंबर को समाहरणालय मैदान में आजसू का “चूल्हा प्रमुख सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा, जिसमें एनडीए गठबंधन के ये प्रमुख नेता शामिल होंगे।

राहुल गांधी की रैली की तैयारियां

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आठ नवंबर को लोहरदगा में प्रचार करने की संभावनाएं हैं। चर्चा है कि कांग्रेस के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव के पक्ष में राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। राहुल गांधी के इस चुनावी दौरे के तहत वे सिमडेगा और कोलेबिरा में भी जनसभाएं करेंगे।

See also  पटना के मरीन ड्राइव में अपराधियों ने महिला सिपाही को मारी गोली, दारोगा सहेली के साथ बना रही थी रिल्स

राजनाथ सिंह और राहुल गांधी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now