- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा में राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोगों से किया सीधा संवाद, दीदी कैफे योजना का किया निरीक्षण

लोहरदगा में राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोगों से किया सीधा संवाद, दीदी कैफे योजना का किया निरीक्षण

लोहरदगा: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे। लोहरदगा और गुमला जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सड़क मार्ग से सबसे पहले लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के नवाटोली गांव में पहुंचे। जहां पर दीदी कैफे योजना का निरीक्षण किया। इससे पहले राज्यपाल के कुडू पहुंचने पर उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत सहित अधिकारियों ने राज्यपाल का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

lohardaga

अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले चंपाई सोरेन, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर विश्वास बढ़ा है इसलिए BJP की ले रहा हूं सदस्यता
इसके बाद राज्यपाल कुडू प्रखंड के चिरी में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित आम लोगों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर राज्यपाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उपायुक्त ने राज्यपाल को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल समूह के सदस्यों ने अपनी-अपनी बातों को रखा। विशेष तौर पर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि वह यहां पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत को लोगों के माध्यम से जानने के लिए आए हैं। जो लोग कार्यक्रम में आए हैं, वह यह बताएं कि केंद्र सरकार की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं या नहीं। विशेष तौर पर हर घर जल नल योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न वितरण सहित अन्य योजनाओं की स्थिति को लेकर राज्यपाल ने जानने की कोशिश की। लोगों ने राज्यपाल को स्थिति से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान हर घर जल नल योजना को लेकर कई लोगों ने शिकायत भी की। लोगों ने कहा कि कई स्थानों पर योजना की स्थिति काफी खराब है। जिसे लेकर राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं बिल्कुल बेहतर तरीके से धरातल पर उतारती चाहिए। इसके उपरांत राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं को लेकर लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी सौंपा। इसके उपरांत राज्यपाल जिला परिसदन पहुंचे। जहां पर कुछ देर रुकने के बाद राज्यपाल गुमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजार किए गए थे। रांची से लोहरदगा और लोहरदगा से गुमला के रास्ते में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

See also  लोहरदगा में दो बाइकों में हुई आमने सामने की जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now