दिल्ली की कोर्ट में आपस में भिड़े वकील, जमकर हुई मार’पीट; महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं; VIDEO वायरल

DELHI_SHAHDARA_SEM_COURT_MARPIT

दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत में वकीलों के दो गुटों के बीच हाल ही में जमकर मारपीट हो गई। सिर-फुटव्वल की यह घटना दिल्ली के शाहदरा जिलें में स्थित SEM (कृष्णा नगर स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) कोर्ट में मंगलवार को हुई। जिसका वीडियो एक दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दो महिलाओं समेत कुल पांच वकीलों को आपस में गुत्थम-गुत्था होते हुए देखा जा सकता है।

दोनों गुटों के बीच यह मारपीट इस कदर हुई कि इस दौरान एक पुरुष वकील के सिर से खून भी बहने लगा। इस बारे में पुलिस ने भी एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी और कहा कि दो गुटों के बीच हुई मारपीट में 5 लोग घायल हुए हैं और क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है।

36 बार चाकू से वार, बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल पर दिखाई लाश; MP में पत्नी ने कराई पति की निर्मम हत्या

मारपीट की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच क्लाइंट को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई और फिर उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गैर-इरादतन हत्या के प्रयास और लूट की धाराओं में केस दर्ज कराया है।

SEM कोर्ट में हुई इस मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोर्ट के अंदर कुछ वकील आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं, जिसमें कुछ महिलाएं भी नजर आ रही हैं। यह वीडियो शाहदरा जिले की SEM कोर्ट का है, जहां मंगलवार को वकीलों के दो गुटों में एक क्लाइंट (ग्राहक) को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया। इस पूरी घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। वकीलों के दोनों गुटों की तरफ से शिकायत दी गई है जिस पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।’

शाहरुख खान की पत्नी गौरी के रेस्तरां टोरी में परोसा जा रहा ‘नकली पनीर!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now