लातेहार में कोयला कारोबारी और BJP नेता के घर फायरिंग, बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

लातेहार में कोयला कारोबारी और BJP नेता के घर फायरिंग, बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

लातेहार: शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित कोयला कारोबारी और बीजेपी नेता मुकेश कुमार के घर अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई। बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने कोयला कारोबारी के घर छह राउंड फायरिंग की।

साहिबगंज में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, आपस में भिड़े दो पक्ष, खूब हुआ बवाल
घटना की सूवना मिलते ही डीएसपी विनोद रवानी के निर्देश पर थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो अपराधी कोयला व्यवसाय मुकेश कुमार के घर के पास पहुंचे और दरवाजे के पास आकर फायरिंग आरंभ कर दी। सीसीटीवी में दिख रहा है कि अपराधियों के द्वारा कई राउंड गोलियां चलाई गयी हैं।हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now