- Advertisement -

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार संकट में, राबड़ी, मीसा, हेमा के खिलाफ चार्जशीट, 16 जनवरी को होगी मामले पर सुनवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2024

दिल्ली : जमीन के बदले नौकरी मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के परिवार के खिलाफ ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने लालू यादव के अलावा उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद बेटी मीसा भारती, बेटी हेमा यादव, ह्रदयनारायण चौधरी को आरोपी बनाया है। इस मामले में 16 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई होगी।

hema yadav

ईडी ने इस मामले में अमित कात्याल समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया है। इस चार्जशीट में लालू परिवार के 4 सदस्य है इनमें बेटी हेमा यादव का नाम पहली बार किसी केस में आया है। कोर्ट में ईडी ने बताया कि लालू परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, इस मामले में आगे की जांच जारी है। जांच और मिले तथ्यों के आधार पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में 4751 पेज की चार्जशीट दायर की गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट 16 जनवरी को चार्जशीट पर संज्ञान लेने के लिए सुनवाई करेगी।

See also  झारखंड के इस कॉमन करैत को पहचान लिजिए, काटेगा तो नहीं होगा दर्द , नहीं कराया फौरान इलाज तो मौत तय, गुमला में तीन लोग ऐसे ही मारे गए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now