पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए नेताओं और इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच एक दूसरे पर तीखा हमले करने का दौर चल रहा है। दोनों गठबंधन के नेता एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका चुकने देना नहीं चाहते। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के दामाद, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई, मंत्री अशोक चौधरी के दामाद को अलग-अलग आयोग में जगह दिये जाने पर जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए जमाई आयोग के गठन की बात कहीं तो एनडीए के नेता जवाब देते देते नहीं थक रहे थे। अशोक चौधरी ने तो अपने दामाद को आरएसएस के कोटे से धार्मिक न्यास बोर्ड का सदस्य बनाये जाने की बात अपने सफाई में कह दी।
लालू यादव के साले साधु यादव ने झारखंड BJP के इलेक्शन मैनेजमेंट चीफ को भेजा नोटिस, ठोका 5 करोड़ के मानहानि का दावा
अब जवाब देने की बारी जीतन राम मांझी की थी तो उन्होने तीखा तंज कसते हुए तेजस्वी यादव और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के पति शैलेश का बिना नाम लिये उस पर हमला किया है। मांझी ने तेजस्वी को नालायक बेटा तो शैलेश को घर जमाई तक कह दिया।
नालंदा और जहानाबाद में बाढ़ जैसे हालात, 6 जगहों पर टूटा बांध, 7 इंजीनियरों पर गिरी गाज
मांझी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बेटे और दामाद दो तरह के होतें है…
एक लायक,दूसरा नालायक।
लायक़ बेटा अपने दम पर UNISEF में नौकरी करते हुए पढ़ाई करता है,UGC(NET) पास करके पीएचडी करता है फिर BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके विश्वविद्यालय में शिक्षक बन जाता है।
नालायक बेटा 10वीं पास भी नहीं कर पाता,पिता की कृपा से क्रिकेट खेलता है और जब वहाँ भी फेल कर जाता है तो वही पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतार देतें हैं और ज़बरदस्ती उसे दल की कमान सौंप देतें हैं।
वैसे ही लायक़ दामाद अपने समाज का पहला इंजीनियर होता है और कई चुनाव लड़ने,समाजिक कार्य करने के बाद योग्यता के आधार पर उन्हें कोई ओहदा दिया जाता है।
वहीं दूसरी ओर नालायक दामाद इंजिनियरिंग करने के बावजूद घर जमाई बनता है और रोज़ाना साँस-ससुर-साले की गाली सुनने के बावजूद सांसद पत्नी का पर्स ढोए फिरता है।




