शादी के कार्ड पर छपवाई लालू यादव की तस्वीर, RJD अध्यक्ष के जबरा फैन ने कर दी ये बड़ी मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2025

पटनाः आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को चाहने वालों की कमी नहीं है। लालू यादव के फैन और दीवाने एक से बढ़कर एक है। कोई लालू के लिए मछली लेकर घर पहुंचता है, तो कोई दही लेकर, तो कोई केला या अन्य कोई चीज लेकर उनके आवास पहुंचता है और उनको देखने के लिए घंटों राबड़ी देवी के आवास के बाहर बैठा रहता है।

JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की हुई घोषणा, 8 उपाध्यक्ष बनाये गये, कल्पना सोरेन को मिली ये जिम्मेदारी
ऐसा ही एक लालू यादव का जबरा फैन है पटना के फतुहा का रहने वाला रवीश कुमार जिसने अपनी शादी के कार्ड पर लालू यादव की तस्वीर छपवाई है। यही नहीं अपने शादी के कार्ड पर भगवान की जगह लालू यादव की तस्वीर ही नहीं छपवाई, मंत्रों के जगह लालू-राबड़ी जिंदाबाद और तेज-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लिखवाये है।

GqKbCAeXgAANiQ

जयराम महतो ने पूर्व प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, वसूली का वायरल हुआ था वीडियो
एक जून को रवीश की शादी लवली से होनी है। शादी से पहले 5 मई को रवीश अपनी शादी का कार्ड लेकर आरजेडी दफ्तर पहुंचा। कार्ड पर आरजेडी का सिंबल लालटेन लगाकर आरजेडी ऑफिस पहुंचे रवीश ने कहा कि “हमने भगवान गणेश की जगह लालू प्रसाद यादव की तस्वीर इसलिए लगाई है क्योंकि लालू यादव युगपुरुष हैं.”उसने आगे कहा कि”अभी मेरा कार्ड लालू यादव तक नहीं पहुंचा है, लेकिन हमने तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव को कार्ड दे दिया है. हम चाहते हैं कि लालू परिवार का कोई एक सदस्य मेरे शादी में जरूर आए. उसने साफ कहा कि अगर लालू परिवार से कोई सदस्य मेरी शादी में नहीं आता है तो मैं वरमाला नहीं डालूंगा

See also  दुमका में हेमंत सोरेन ने आम लोगों से की मुलाकात, समस्याओं का किया समाधान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now