लालू यादव के साले साधु यादव ने झारखंड BJP के इलेक्शन मैनेजमेंट चीफ को भेजा नोटिस, ठोका 5 करोड़ के मानहानि का दावा

डेस्कः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के साले पूर्व सांसद साधु यादव ने झारखंड बीजेपी के इलेक्शन मैनेजमेंट चीफ मृत्युंजय शर्मा के खिलाफ 5 करोड़ की मानहानि को नोटिस भेजा है।उन्होंने मृत्युंजय शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘ BROKEN PROMISES: CASTE, CRIME AND POLITICS IN BIHAR ‘ का जिक्र किया है। मृत्युंजय शर्मा ने अपनी पुस्तक ब्रोकन प्रॉमिसः कास्ट क्राइम एंड पॉलिटिक्स इन बिहार 2024 में साधु यादव के खिलाफ तीन गंभीर आरोप लगाये हैं।

24427122 le4

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा एलान, बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा के पेंशन में तीन गुणा की गई बढ़ोतरी
उन्होंने नोटिस में लिखा है कि मृत्युंजय शर्मा ने 20 जून 2024 को एक पॉडकास्ट के दौरान उनके खिलाफ तीन गंभीर आरोप लगाए हैं जो तथ्यहीन हैं। साथ ही कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। इसपर मृत्युंजय शर्मा ने बात करते हुए स्पष्ट किया है कि इस मामले में साधु यादव से माफी मांगने का प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि रिसर्च के आधार पर पुस्तक लिखी गई है। हर घटना का विश्लेषण किया गया है।

24427122 le3

नाबालिग के यौन उत्पीड़न में फंसे IPS अधिकारी, SP बंगले से होटल तक हुआ गलत काम
क्या लगाया गया है आरोप
गौतम-शिल्पी मर्डर केस: साधु यादव पर गौतम-शिल्पी मर्डर केस में शामिल होने का आरोप लगाया गया है, जबकि उन्हें इस मामले में सीबीआई और कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है।
जेएनयू में गोलीबारी: साधु यादव पर JNU के छात्रों पर गोली चलाने का आदेश देने का आरोप लगाया गया है।
लालू यादव की बेटी की शादी में जबरन लूट: साधु यादव पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की शादी के नाम पर जबरन शो-रूम से कार, ज्वेलरी और फर्नीचर लूटने का आरोप लगाया गया है।

24427122 le2web file item 33eb 21 6 2025 19 22 55

जसीडीह के पास जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में लूट, चिल्लाते रहे यात्री नहीं आई जीआरपी
क्या है मृत्युंजय शर्मा का जवाब

मृत्युंजय शर्मा का कहना है कि लालू यादव के साले साधु यादव ने जिन तीन मामलों का जिक्र कर मानहानि का नोटिस भेजा है, उससे हर बिहारी वाकिफ है। इनके पास कौन सी प्रतिष्ठा है जिसको ठेस पहुंची है। यही तो वह संस्कृति है- गुंडागर्दी, डर और परिवारवाद की, जिसने लालू यादव के राज में बिहार को बर्बाद किया था और अब सच बोलने वालों को डराने के लिए कानूनी नोटिस भेजा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now