जसीडीह के पास जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में लूट, चिल्लाते रहे यात्री नहीं आई जीआरपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2025

जसीडीह के पास जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में लूट, चिल्लाते रहे यात्री नहीं आई जीआरपी

बिहार के जयनगर से चलने वाली गाड़ी संख्या (18106) जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस में शनिवार की सुबह तड़के लूट की घटना हुई है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एसी कोच में वारदात हुई है। कोच नंबर बी-3 के बर्थ संख्या बर्थ नंबर 58 /59 पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान यात्रियों ने शोर मचाया भी लेकिन कोई सुरक्षा कर्मी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में गुस्सा है।

यह घटना सुबह करीब पौने पांच बजे जसीडीह और धनबाद के बीच की है, जब चलती ट्रेन में बी-तीन में सफर कर रही महिला का बैग छीनकर अपराधी फरार हो गया । महिला में पर्स छीनने के दौरान शोर मचाया, बोगी के सभी यात्री उस समय शो रहे थे । लोग कुछ समझ पाते या अपराधी को पकड़ पाते वो ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। जब ये घटना हुई उस समय ट्रेन स्टेशन से चलना शुरू किया था।

मोरहाबादी में तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग

See also  वंदे भारत के सामने आ गया शख्स, टकराने से ट्रेन के इंजन का कवर टूटा

ट्रेन जैसे ही खुली मौके देखकर अपराधी दो महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल और कैश था। एक महिला के बैग में उसके गहने भी थे। यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन में जसीडीह और धनबा के बीच अकसर ऐसी वारदात होती है, लेकिन अभी तक रेलवे या जीआरपी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गिरिडीह में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरएसईटीआई डायरेक्टर सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर को रिश्वत लेते पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now