सरना-सनातन को अलग करने की साजिश को रोकना जरूरी, राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की सदस्य आशा लाकड़ा का बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2025

सरना-सनातन को अलग करने की साजिश को रोकना जरूरी, राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की सदस्य आशा लाकड़ा का बयान

लोहरदगाः रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु के आग्रह पर अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या आशा लकड़ा जी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुमला में आयोजित कार्यक्रम से शामिल होकर लौटने के दौरान लोहरदगा ज़िला के सर्किट हाउस में एक घण्टे के लिये स्थानीय लोगों से मुलाकात हेतु प्रवास कीं।
इस दौरान अजातशत्रु द्वारा लोहरदगा ज़िला के बदलते हालात, एक साजिश की तहत आदिवासियों को बरगलाकर उनको सनातन धर्म से भटकाने तथा अलग करने एवं साथ ही साथ डेमोग्राफिक परिवर्तन की बात रखी।

रांची समेत पांच जिलों में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जिसपर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा जी ने कहा कि आदिवासी आदिकाल से शिव भक्त व प्राकृतिक पूजक रहे हैं। पूरा सनातन धर्म को अक्षुण्य बनाये रखने में हम आदिवासियों के पूर्वज ना जाने कितना ही बलिदान दिये। जितना योगदान देश की आज़ादी में भगवान बिरसा, तेलंगा खड़िया, सिद्धू कान्हू इत्यादि का रहा है वैसे ही बलिदान सनातन धर्म को आगे बढ़ाने हेतु हमारे पूर्वजों ने दी है।

See also  सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ परिणय सूत्र में बंधे,रांची में पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ विवाह, कई गणमान्य हुए शामिल

जमशेदपुर पहुंची CBI की टीम, CGST के अपर आयुक्त के सरकारी आवास से मिली सोने की छड़ें
झारखण्ड व अन्य क्षेत्र के कुछ स्वार्थी व व्यक्तिगत लालसा रखने वाले छुटभैया नेताओं ने सीधे सादे आदिवासी भाई बहन को बरगला कर उन्हें उनके धर्म से विमुख करने की काम कर रही है, जिसमे क्षणभर के लिये वे सफल भी हो गये हैं, परन्तु अब भी समय है कि समझदार सनातन सदान व आदिवासी आपस में सामंजस्य बैठाकर टीम बनावें और वर्तमान वस्तुस्थिति से भोले भाले आदिवासी भाई, बहिन, बन्धु को अवगत करावें, उन्हें धर्म बांटने की साज़िश के संदर्भ में तार्किक ढंग से समझाकर सनातन धर्म मे वापसी करावें और बतायें कि सरना सनातन सदियों से एक है और इसे सदैव एक बनाये रखना है। इन्होंने साथ ही साथ बतलायीं कि झारखंड में डेमोग्राफिक परिवर्तन को लेकर एक किताब भी बाजार में आ चुकी है, जो बहुत जल्द ऑनलाइन प्लेटफार्म में भी दस्तक देगी।

See also  लोहरदगा में तेज रफ्तार हाइवा ने बिजली के खंभे को मारी तेज टक्कर, पोल घर पर गिरा, दो महंगी कारें और मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

नालंदा और जहानाबाद में बाढ़ जैसे हालात, 6 जगहों पर टूटा बांध, 7 इंजीनियरों पर गिरी गाज
मुलाकात करने वालों में विश्व हिंदू परिषद सह लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रितेश कुमार, भारतीय युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, भाजपा जिला महामंत्री पशुपतिनाथ पारस, भाजपा ओ बी सी मोर्चा के अजय पंकज इत्यादि शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now