लालू के नेता का PM को लेकर विवादित बयान, कहा- मोदी के खोपड़ी में गोली मार दे तो..

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2024

रांची : बीजेपी ने आरजेडी नेता के बयान को लेकर इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। चार दिन पहले कोडरमा में हुए गठबंधन की बैठक के दौरान आरजेडी नेता अवधेश सिंह यादव ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मोदी के खोपड़ी में गोली मार दे तो….
5 सेकेंड के इस वीडियो को वायरल कर बीजेपी ने आरजेडी नेता के बहाने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देखिये इंडिया गठबंधन के नेता का एजेंडा। चार दिन पहले झारखंड के कोडरमा में इंडिया गठबंधन की बैठक में आरजेडी के नेता अवधेश सिंह यादव मोदी जी के खोपड़ी में गोली मारने की बात कह रहे है। अपनी हार को करीब से आते देख ठगबंधन की सभा पार्टियां और नेता अपनी मानसिक संतुलन खो बैठे है। इंडिया गठबंधन चाहे जो षड्यंत्र रच ले, मोदी जी के साथ उनका 140 करोड़ का परिवार खड़ा है। चुनाव आयोग और झारखंड पुलिस के डीजीपी इसका संज्ञान ले और आदरणीय प्रधानमंत्री जी को गोली मारने की बात कहने वाले इस अपराधी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल की हवा खिलाएं।
दरअसल, अवधेश सिंह यादव बोकारो लोकसभा क्षेत्र से आरजेडी के उम्मीदवार भी रह चुके है। लोकसभा चुनाव को लेकर कोडरमा में बुलाई गई महागठबंधन की बैठक के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे, उसी दौरान किसानों की समस्या और राहुल गांधी, तेजस्वी यादव से जुड़े सवालों पर वो जवाब दे रहे थे उन्होने कहा कि जो झूठे मुकदमों में फंसाने का काम करेगी जनता उनको लाठी-डंडा से पीटने का काम करेगी। इसी दौरान उन्होने कहा किसी को इतना परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इसके बाद किसानों के मुद्दे पर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस देश में जो किसान अपने अधिकार के लिए लड़ रहे है उनपर गोली चलाया जा रहा है हम अगर मोदी के खोपड़ी में गोली मार दे तो उसको गलत कहा जाएगा क्या।
आरजेडी नेता अवधेश सिंह यादव के इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी नेता इंडिया गठबंधन पर निशाना साध रहे है।

See also  Devesh Chandra Thakur पर बरसे Nitish के सांसद Giridhari Yadav, मुसलमान-यादव-कुशवाहा पर दिये बयान को बताया समाज में द्वेष बढ़ाने वाला बयान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now