- Advertisement -

कोहरे ने रोकी रफ्तार, राजधानी समेत कई ट्रेन घंटों लेट, यात्री हो रहे है परेशान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 4, 2024

पटना : कोहरे के कारण उत्तर भारत में रेल की रफ्तार थम सी गई गई है। राजधानी तेजस समेत कई ट्रेन घंटों लेट चल रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें लेट।
पटना से रांची जाने वाली इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस पिछले कई दिनों से विलंब से रांची पहुंच रही है। गुरूवार को भी ट्रेन 4 घंटे लेट पटना पहुंची और रांची भी ट्रेन 4 घंटे लेट से पहुंची। वही दिल्ली से आने वाले तेजस राजधानी एक्सप्रेस भी 5 घंटे लेट चल रही है। कई ट्रेन तो 18 घंटे तक लेट चल रही है। टाटा से रूट से जाने वाली राजधानी, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, हल्दियां एक्सप्रेस, जन्मू तवी एक्सप्रेस पिछले कई दिनों से लेट चल रही है।
ठंड में घने कोहरे के कारण ट्रेनों के लिए लेट लतीफी
12310 तेजस राजधानी सुपर एक्सप्रेस 5 घंटा लेट
12394 संपूर्ण क्रांति सुपर एक्सप्रेस 2 घंटे लेट
20802 नई दिल्ली मगध इस्लामपुर एक्स. 1 घंटे लेट
12368 आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला 6 घंटे लेट
12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा 4 घंटे लेट

See also  AJSU विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो पर आरोप,रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष पर दर्ज कराया रंगदारी मांगने का मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now