रांचीः खूंटी जिला परिषद के मसीह गुड़िया को रांची के चुटिया थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। मसीह गुड़िया को खूंटी जिला परिषद में स्थित उसके चेंबर से गिरफ्तार किया गया है।
जमशेदपुर ACB की कार्रवाई, चांडिल का राजस्व कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मसीह गुड़िया पर एक महिला ने शादी के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा था। रांची के चुटिया थाने में इसको लेकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। मसीह गुड़िया पर लगे आरोप के बाद 9 जुलाई को खूंटी जिला परिषद के 10 में से 7 सदस्यों ने डीडीसी को लिखित आवेदन देकर मसीह गुड़िया पर कार्रवाई की मांग की थी।
सांप के 42 बच्चे घर में देखकर लोगों के उड़ गए होश, आंगन के पुआल के नीचे बना रखा था ठिकाना
जिला परिषद के सदस्यों ने अपने आवेदन में कहा था कि मसीह गुड़िया पर संगीन आरोप लगे है और उनकी हरकतों से जिला परिषद की गरिमा धूमिल हुई है और जनप्रतिनिधियों की साख पर सवाल खड़े हुए है। मसीह गुड़िया को गिरफ्तार कर रांची की चुटिया पुलिस खूंटी से रांची रवाना हो गई हैं



