खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, अवैध बालू लेकर जा रहे टर्बो की हाइवा से टक्कर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 16, 2024

खूंटी : कर्रा थाना क्षेत्र के घुनसूली गांव के पास भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है। अवैध बालू लेकर जा रहे टर्बो और हाइवा के बीच भीषण टक्कर में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और खलासी की दबने से मौत हो गई है। पुलिस की टीम पहुंचकर अंदर में फंसे लोगों को निकाल रही है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हूटार से चिप्स लेकर कर्रा की तरफ हाइवा जा रहा था, जबकि कर्रा से अवैध बालू लेकर खूंटी की तरफ टर्बो जा रहा था । तभी घुनसूली गांव के पास दोनों की आपस में टकर हो गयी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, टर्बो और हाइवा के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कि दोनों गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गयी।

See also  रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का AC खराब, तीन यात्रियों की तबीयत गर्मी में बिगड़ी, स्टेशन पर किया हंगामा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now