Khemka Murder Update : खेमका की शवयात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचा शूटर, पुलिस ने दबोचा

गोपाल खेमका की हत्या का सुपारी देने वाला अशोक साव गिरफ्तार, 10 लाख रुपये में हायर किया था शूटर

पटना: बिहार की राजधानी पटना के व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने सनसनी फैला दी है। लेकिन इस बीच खबर है कि खेमका के शव यात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचे एक संदिग्ध रोशन कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। खेमका हत्याकांड के बाद सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी को विशेष निर्देश दिए हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए न सिर्फ पुलिस और प्रशासन हरकत में आया है, बल्कि राज्य सरकार ने इसके लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। बिहार पुलिस हाजीपुर तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। जहां पुलिस को बेऊर जेल से भी तार जुड़े होने के इनपुट मिले हैं। खेमका के दाह संस्कार में उनकी बेटी, भतीजी और बहनोई पहुंचे। गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गोपाल खेमका के कातिल का मिला सुराग, शूटर का अंतिम लोकेशन हाजीपुर में, गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ

खेमका हत्याकांड में नया खुलासा

गोपाल खेमका हत्याकांड में नए खुलासे सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, वारदात से पहले तीन अपराधी दलदली इलाके में जुटे, जहां चाय पी गई। इसके बाद शूटर खेमका के आवास पहुंचा, जबकि लाइनर बांकीपुर क्लब गया। जानकारी के अनुसार, शूटर पटना में एक ऑटो चालक की हत्या का भी फरार आरोपी बताया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह रही कि खेमका की शवयात्रा में एक फरार अपराधी फूलमाला लेकर शामिल हुआ, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

MS Dhoni Birthday: माही के पांच बड़े रिकार्ड जिसे तोड़पाना है मुश्किल, फैंस ने बर्थडे मनाने की ऐसे की हैं तैयारी

बेटी दाह संस्कार में हुई शामिल

रविवार को खेमका के अंतिम संस्कार में उनके परिजन और दूर के रिश्तेदार भी पहुंचे। स्कॉटलैंड से खेमका की बेटी, हांगकांग से भतीजी और नेपाल से उनके बहनोई पहुंचे। वहीं, पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बांकीपुर क्लब के साथ ही पटना शहर से लेकर सोनपुर और हाजीपुर तक करीब 100 से अधिक CCTV कैमरे को खंगाल चुकी है।

100 सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या भी कुछ इसी तरीके से कई गई थी। जहां गुंजन खेमका को भी उनके फैक्ट्री के गेट पर बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था। इसी तरह उनके पिता को भी अपराधियों ने उनके घर के पास गेट पर ही गोली मारी है। इस पूरे मामले में पुलिस 100 सीसीटीवी कैमर की मदद से जांच कर रही है।, पुलिस ने जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी की बात कह रही है।

देश का वो इकलौता गांव, जहां बिना मर्दों के महिलाएं पैदा करती हैं बच्चे!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now