KCR ने अपनी बेटी के कविता को पार्टी से निकाला, तेलंगाना की राजनीति में बिहार की छाप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2025

KCR ने अपनी बेटी के कविता को पार्टी से निकाला, तेलंगाना की राजनीति में बिहार की छाप

डेस्कः तेलंगाना की राजनीति पर बिहार की छाप देखने को मिला है। BRS एमएलसी के कविता को पार्टी की छवि खराब करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण केसीआर ने अपनी पार्टी से निकाल दिया है। बिहार में जिस तरह से आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने अपने बड़े बेटे को पार्टी और परिवार से निकाला उसी तरह केसीआर ने भी अपनी बेटी के खिलाफ एक्शन लिया है।

बिहार में बीजेपी विधायक युवक पर भड़के, कहा-ज्यादा होशियार मत बनो, देखिये VIDEO
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को अपनी बेटी के कविता को BRS यानी भारत राष्ट्र समिति से निलंबित कर दिया गया है। खबर है कि पार्टी के खिलाफ बयानबाजी के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुछ दिनों पहले ही कविता ने बीआरएस नेताओं पर ही केसीआर की छवि खराब करने के आरोप लगाए थे।बीआरएस का कहना है कि कविता का मौजूदा व्यवहार और उनकी तरफ से की जा रहीं गतिविधियां पार्टी की छवि को खराब कर रही थीं, जिसके चलते पार्टी अध्यक्ष केसीआर ने तत्काल प्रभाव से कविता को निलंबित करने का फैसला किया है।

See also  JMM MLA दशरथ गगराई 'चढ़ा रहे हैं नशा'...जान को कह रहे हैं 'धीरे-धीरे बढ़ाओ प्यार'...

पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, कांग्रेस की रैली में कहा गया अपशब्द हर मां का अपमान
खास बात है कि 22 अगस्त को विदेश यात्रा के दौरान भी बीआरएस ने कविता के खिलाफ कार्रवाई की थी। उस दौरान उन्हें TBGKS यानी तेलंगाना बोग्गु गनी कर्मिका संगम के अध्यक्ष पद से अचानक हटा दिया गया था। उन्होंने पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश करने के आरोप लगाए थे। साथ ही कहा था कि पद से हटाया जाना राजनीति से प्रेरित कदम था।

तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पर मस्ती करते नजर आए, वोटर अधिकार यात्रा के भांजे के साथ भोजपुरी गानों पर किया डांस
उन्होंने आरोप लगाए थे कि उनकी जानकारी के बगैर पार्टी ऑफिस में चुनाव हुआ, जो संभावित रूप से श्रम कानून का उल्लंघन करता है। उन्होंने कहा था, ‘पार्टी के अंदर जिस तरह से काम हो रहा था, उसपर सवाल खड़ा करने के चलते मेरे खिलाफ द्वेष रखा गया।’ हालांकि, उन्होंने तब किसी भी नेता का नाम खुलकर नहीं लिया था।

See also  लालू परिवार से बेदखल तेजप्रताप को अखिलेश यादव ने लगाया अचानक वीडियो कॉल, इमोशनल हो गया मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now