By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: कानून व्यवस्था को लेकर CM चंपाई सोरेन सख्त, अवैध माइनिंग रोकने और बालू घाटों की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को देने का निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | कानून व्यवस्था को लेकर CM चंपाई सोरेन सख्त, अवैध माइनिंग रोकने और बालू घाटों की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को देने का निर्देश

कानून व्यवस्था को लेकर CM चंपाई सोरेन सख्त, अवैध माइनिंग रोकने और बालू घाटों की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को देने का निर्देश

LiveDainik Desk
March 13, 2024 8:09 PM
By LiveDainik Desk
2 years ago
Share
champai soren meeting
SHARE

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में रांची में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण पर समीक्षा की गई। बैठक में सीएम ने मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अपराध की घटनाओं पर हर हाल में लगाम लगाएं। राज्य में घटित अपराधिक घटनाओं की प्रवृत्ति को सूचीबद्ध करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पिछले कुछ समय में राज्य के भीतर घटित आपराधिक मामलों जैसे हत्या, डकैती, लूट, छिनतई, चोरी, साइबर अपराध सहित अन्य विभिन्न मामलों का अलग-अलग समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध मुक्त झारखंड का निर्माण उनकी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े अपराधिक की घटनाओं की जांच कर, संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। वैसे अपराधी जिन्होंने जमीन खरीद-बिक्री को लेकर हत्या तथा फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया है उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के तौर पर सजा दिलाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अफीम की खेती रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। अफीम की खेती रोकने हेतु जंगल बचाओ ग्राम समितियों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाओं की खबरें सुनने को मिली हैं। साइबर क्राइम पर भी प्राथमिकता के तौर पर कार्रवाई की जाए। साइबर क्राइम से सतर्क रहना जरूरी है इसके लिए लोगों को जागरुक भी करें।

धनबाद जिला में विधि व्यवस्था का संधारण दुरुस्त करें

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने डीजीपी को निर्देश दिया कि बीते कुछ महीनों में धनबाद जिला में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। प्रशासन धनबाद जिला में विधि व्यवस्था के संधारण पर विशेष नजर रखे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विगत दिनों धनबाद में घटित घटनाओं की तफ्तीश शीघ्र पूरा कर पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनबाद में अपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस निमित्त प्रशासन प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले राज्य के भीतर कई धार्मिक स्थलों पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ एवं अन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधिक घटनाएं कहीं-कहीं घटती हैं परंतु इन घटनाओं का असर पूरे राज्य में होता है अतएव यह जरूरी है कि ऐसी घटनाओं से जुड़े अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना किसी एक जगह पर होती है लेकिन उस घटना की वजह से पूरे राज्य की छवि खराब होती है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक स्थलों पर किस उद्देश्य से असामाजिक तत्वों द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है इसकी पूरी जांच होनी करें। राज्य के भीतर आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनी रहे यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन इन सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तभी अपराध नियंत्रण में सफलता मिलेगी।

- Advertisement -
LD-advertisement

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाएं

- Advertisement -
royal-soler-new

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की सुविधा के लिए यह जरूरी है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में विभिन्न तरह के निर्माण कार्य जैसे फ्लाईओवर निर्माण, वॉटर पाइपलाइन का कार्य, नाला का निर्माण इत्यादि की वजह से अगर ट्रैफिक से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होती हैं तो इन सभी समस्याओं का वैकल्पिक उपाय निकलते हुए जाम की समस्या से आम जनता को निजात दिलाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची शहर में चलने वाले ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों को परमिट देने तथा रूट निर्धारित करने की दिशा में कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची शहर के भीतर परिचालन व्यवस्था के सुधार हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य की जाए तभी ट्रैफिक की समस्या का समाधान किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसों के यात्री पड़ाव एवं समय का निर्धारण सुनिश्चित करें ताकि राहगीरों को सुविधा मिल सके। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि रांची शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह जरूरी है कि सड़क किनारे लगने वाले फुटपाथ दुकानों को वेंडिंग जोन का निर्माण कराकर व्यवस्थित किया जाए, इस निमित्त रांची नगर निगम द्वारा शहर के 11 चिन्हित स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वेंडिंग जोन निर्माण में अगर कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो मुख्य सचिव के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र कर लें।

अवैध माइनिंग रोकें, अवैध खनन में शामिल लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में अवैध खनन एक बड़ा मुद्दा है। अवैध खनन को लेकर राज्य की छवि धूमिल हो रही है। अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए विशेष नजर रखने की जरूरत है। अवैध खनन से जुड़े लोगों पर पुलिस कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य और जिला स्तर पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स को सक्रिय करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कोयला, बालू, लौह अयस्क, पत्थर सहित अन्य खनिज संपदाओं के अवैध खनन और उसके ट्रांसपोर्टिंग को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन रोकने के नाम पर सिर्फ वाहनों को पकड़ कर FIR दर्ज करने की खानापूर्ति न करें बल्कि बिना चालान के वाहनों में कैसे कोयला लोडिंग की जाती है इसकी भी जांच सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना चालान वाहनों में कोयला लोडिंग नही की जा सके इसके लिए खनन कार्य करने वाले कोयला कंपनियों की जिम्मेदारी तय करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सिस्टम के भीतर कोई मिली भगत है तो, इसकी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष यह जानकारी दी गई की 31 जनवरी 2024 तक अवैध खनन से संबंधित 1632 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। 4557 वाहनों को जप्त किया गया है तथा 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि फाइन के रूप में वसूली की गई है।

बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करें अधिकारी
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में बालू घाटों के टेंडर प्रक्रियाओं में तेजी लाएं। राज्य की जनता को सुगमता पूर्वक बालू उपलब्ध कराया जा सके यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैटिगरी-I वाले चिन्हित 369 बालू घाटों को ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। राज्य में 369 बालू घाटों का संचालन ग्राम पंचायत करेगी तभी ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहरी क्षेत्र में भी बालू की मांग को पूरा किया जा सकेगा। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने जानकारी दी की 369 बालू घाटों का संचालन पंचायत स्तर पर किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है, संचालन की सभी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की राज्य में कैटिगरी-II की 444 बालू घाटों का टेंडर फाइनल कर दिया गया है। 444 बालू घाटों में से 241 बालू घाटों का एमडीओ एजेंसी फाइनल कर लिया गया है। 116 एमडीओ एजेंसियों के साथ एग्रीमेंट कर लिया गया है, पर्यावरण स्वीकृति मिलते ही इन सभी 116 घाटों में बालू का उठाव कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना दादेल, सचिव परिवहन कृपानंद झा, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, सचिव खनन जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध मुकेश कुमार, डीजी, विशेष शाखा अनुराग गुप्ता, एडीजी, अभियान संजय आनंद लाटकर, निदेशक खान शशि रंजन, परिवहन आयुक्त प्रवीण प्रकाश, आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी विशेष शाखा एस० कार्तिक, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी रांची चंदन सिन्हा, ट्रैफिक एसपी रांची सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं पर बीजेपी सख्त, 20 को शो-कॉज देने की तैयारी लोकसभा उम्मीदवार को लेकर BJP ने जारी की दूसरी सूची, धनबाद और चतरा को लेकर सस्पेंश बरकरार
Next Article nitish samrat vijay बिहार में कल होगा कैबिनेट का विस्तार, सीट शेयरिंग का मामला सुलझने के बाद तय हुआ समय, प्रिंस बनेंगे मंत्री!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बाबूलाल मरांडी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR किया रद्द
  • पटना में कोतवाली थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, 3 की हालत गंभीर
  • झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल, 21 को होगी 23 फरवरी की कार्यवाही
  • बिहार में 50 हजार रिश्वत लेते जिला कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई ने की कार्रवाई
  • JMM सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, BJP के प्रतिनिधिमंडल ने की शिकायत
  • रांची में मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर, बोनट पर युवक को घुमाने और मारपीट का आरोप
  • लोहरदगा में भव्यता के साथ मनाया गया वीर बुधु भगत की जयंती, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा बलिदानियों के जन्मस्थली को मिलेगी विशेष पहचान
  • पाकिस्तानी हैंडलर को भागाने वाला अबुल इनाम उर्फ लादेन गिरफ्तार, मधुबनी में चला रहा था जाली नोटों का धंधा

You Might Also Like

बाबूलाल मरांडी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR किया रद्द

बाबूलाल मरांडी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR किया रद्द

10 minutes ago
पटना में कोतवाली थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, 3 की हालत गंभीर

पटना में कोतवाली थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, 3 की हालत गंभीर

23 minutes ago
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल, 21 को होगी 23 फरवरी की कार्यवाही

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल, 21 को होगी 23 फरवरी की कार्यवाही

38 minutes ago
1200 675 26061168 145 26061168 1771321387591

बिहार में 50 हजार रिश्वत लेते जिला कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई ने की कार्रवाई

48 minutes ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?