बिहार में कल होगा कैबिनेट का विस्तार, सीट शेयरिंग का मामला सुलझने के बाद तय हुआ समय, प्रिंस बनेंगे मंत्री!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2024

nitish samrat vijay

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर आ रही है, जिसका समय तय कर लिया गया है। गुरूवार को नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार होगा। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का मामला फंसे होने की वजह से कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पा रहा था। बुधवार चिराग पासवान से जेपी नड्डा की मुलाकात के बाद सीट शेयरिंग का फार्मूला भी तय हुआ और बिहार में कैबिनेट विस्तार का रास्ता भी साफ हुआ। इस कैबिनेट विस्तार में जेडीयू और बीजेपी के कोटे से मंत्री बनाये जाएंगे। मांझी की एक अतिरिक्त मंत्री पद का मामले पर क्या फाइनल होता है ये अभी देखा जाना है। वही चिराग पासवान के छोटे भाई और सांसद प्रिंस राज को बिहार कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। बीजेपी की ओर से पशुपति पारस को राज्यपाल बनाने का और प्रिंस राज को बिहार कैबिनेट में जगह देने का प्रस्ताव रखा गया था। रामविलास पासवान के समय वाले फार्मूले के तहत ये ऑफर दिया गया है। उस समय रामविलास केंद्र में मंत्री होते थे तो पारस बिहार कैबिनेट में मंत्री होते थे। उसी आधार पर चिराग दिल्ली की राजनीति करेंगे और प्रिंस को बिहार में मंत्री बनाकर बिहार की राजनीति करने का प्रस्ताव दिया गया है।

See also  सम्राट कैबिनेट की बैठक में 5 नए निजी विश्वविद्यालय खोलने का फैसला, कई एजेंडों पर लगी मुहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now