- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कल्पना सोरेन ने कैमरून से लौटे प्रवासी मजदूरों की मुख्यमंत्री से कराई बात, हेमंत सोरेन ने कहा-झारखंड में मिलेगा पूरा सम्मान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2024

कल्पना सोरेन ने कैमरून से लौटे प्रवासी मजदूरों की मुख्यमंत्री से कराई बात, हेमंत सोरेन ने कहा-झारखंड में मिलेगा पूरा सम्मान

गिरिडीह: अफ्रीकी देश कैमरून से झारखंड वापस सुरक्षित लौट कर आये 27 प्रवासी मजदूरों का गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और राज्य सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने स्वागत किया। कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वीडियो कॉल के माध्यम से प्रवासी मजदूरों की बात कराई। प्रवासी मजदूरों ने मुख्यमंत्री का घर वापसी को लेकर आभार जताया। मुख्यत्रमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आप सब लोग अपने घर वापस आ गये है इसकी हमें बहुत खुशी है आप पूरे सम्मान के साथ अब अपने राज्य में का करिये सरकार आपकी मदद करेगी।

GTPLECcWYAASAFr

कैमरून में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूर की हुई वतन वापसी
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखण्ड के अपने 27 लोगों की परेशानियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके पश्चात झारखण्ड सरकार द्वारा पहल कर उन्हें लगभग कुल 30 लाख की बकाया राशि का भुगतान कराया गया और राज्य वापस लाया गया।

See also  Kalpana soren का नया अवतारः तीर-धनुष चलाकर दे रही है नया राजनीतिक संदेश, विरोधियों पर की तल्ख टिप्पणी

GTPLECcW4AAj1Ng

आज गिरिडीह में साथी मंत्रियों और गिरिडीह तथा गांडेय विधायक एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक श्रमिक भाइयों को 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गयी। साथ ही सभी श्रमिक भाइयों से राज्य सरकार के संपर्क में सदैव रहने हेतु भी अपनी बात रखी। आपकी यह झारखण्ड सरकार, आपका यह भाई और बेटा सभी वर्गों की सहायता के लिए हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। आप सभी खुशहाल रहें, यही कामना करता हूँ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now