कल्पना सोरेन गांडेय से लड़ेंगी विधानसभा का चुनाव, JMM सांसद महुआ माजी का बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 6, 2024

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी का बयान कल्पना सोरेन ने चुनावी राजनीति को लेकर सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के चुनाव लड़ने को लेकर महुआ माजी ने कहा है कि वो गिरिडीह की गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। उन्होने कहा कि इसकी घोषणा सोमवार को गिरिडीह में जेएमएम के 51वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मंच से किया गया।
गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि आपको कल्पना सोरेन विधायक के रूप में स्वीकार है। लोगों ने हाथ उठाकर कल्पना के पक्ष में समर्थन किया। कल्पना ने कहा कि अब कल्पना पूरी तरह से राजनीति में आ चुकी है। गिरिडीह में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ा, वह भी कल्पना सोरेन के पक्ष में जनसमर्थन को बताता है। उन्होने कहा कि कल्पना लोकसभा चुनाव के दौरान जेएमएम की स्टार प्रचारक होंगी। उनके चुनावी सभाएं कराने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान वो इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक के रूप में जनता के सामने होंगी।
चार मार्च को गिरिडीह में जिस तरह से कल्पना ने जनता को संबोधित किया वो बता रहा था कि कल्पना के लिए आने वाले समय में गिरिडीह की उनकी कर्मभूमि होने वाली है। रांची से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत नहीं कर गिरिडीह से अपने आपको राजनीति के मैदान में उतारना उनके रणनीति का ही हिस्सा था। कल्पना ने कहा था कि मरांग बुरू की पावन धरती और गुरू जी के संघर्ष की भूमि गिरिडीह से मै अपने संघर्ष का सफर शुरू कर रही हूं, ये मेरी कर्मभूमि है। उन्होने कहा था कि अपनी बहू को बेटी बना लीजिये, ये बयान बता रहा था कि कल्पना गिरिडीह से ही अपने चुनावी राजनीति की भी शुरूआत करेंगे, वो लोकसभा या विधानसभा का चुनाव गिरिडीह से ही लड़ेंगी। महुआ माजी के बयान से स्पष्ट हो गया है कि गिरिडीह से वो अपनी चुनावी राजनीति के सफर को शुरू करने वाली है।

See also  चाईबासा में 20 लोगों की जान लेनेवाला दंतेल हाथी फिर हुआ गायब, 30 गांवों में हाई अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now