- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन को वाई श्रेणी की सुरक्षा, बाबूलाल मरांडी को अब जेड सुरक्षा

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के राजनीति में कदम रखने के बाद राज्य सरकार ने उनको सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति ने 119 वीआईपी की सुरक्षा श्रेणियों की समीक्षा करने के बाद सुरक्षा में कुछ बदलाव किये है।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन को मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की गाइडलाइंस के अनुसार जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। वही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके भाई मंत्री बसंत सोरेन को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। बसंत सोरेन को पहले एक्स श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध थी, जिसे बढ़ाकर वाई किया गया है। इनकी सुरक्षा में कुल आठ जवान रहेंगे। आवास में पांच सशस्त्र सुरक्षा गार्ड और तीन पीएसओ उपलब्ध रहेंगे।
वही पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अब वाई स्कॉट की जगह जेडी श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध रहेगी। कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी कुमारी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और आदित्य साहू को पहली बार सुरक्षा मुहैया कराई गई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को वाई की जगह अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को एक्स की जगह वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

See also  खान सर ने दिखा दी पत्नी की 'तस्वीर', किया नाम का भी खुलासा; वायरल हो रहा वीडियो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now