ED का खुलासाः बड़गाई की जमीन का एक हिस्सा फर्जी दस्तावेज के सहारे गैर आदिवासियों को बेची गई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2024

ED का खुलासाः बड़गाई अंचल की जमीन का एक हिस्सा फर्जी दस्तावेज के सहारे गैर आदिवासियों को बेची गई

रांची : बड़गाई अंचल की जिस 8.86 एकड़ जमीन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant soren) गिरफ्तार हुए थे उस जमीन को लेकर ईडी ने नये खुलासे किये है। पीएमएलए कोर्ट में ईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़गाई के 8.86 एकड़ जमीन में से 1.16 एकड़ जमीन गैर आदिवासी को बेच दी गई।

अंतू ने सद्दाम से पैसे के लेन देन किये

ईडी ने खुलासा किया है कि उस जमीन को फर्जी दस्तावेज सद्दाम ने तैयार किये थे। कपड़ा व्यवसायी इरशद अख्तर कोलकाता से दस्तावेज लाकर देता था। इस जमीन की खरीद बिक्री में अंतू तिर्की ने सद्दाम से पैसे लिये थे। मंगलवार रात इन सभी को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद PMLA Court में सभी को पेश किया गया और उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुरूवार को इन सभी की ईडी रिमांड को लेकर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी।

See also  Watch Video: पाकिस्तान के आसमान से इतने बड़े ओले गिरे कि लोग करने लगे खुदा को याद

Amba Prasad रामनवमी मेले में दुर्व्यवहार के बाद थाने में बैठी, कांग्रेस विधायक का बॉडीगार्ड हुआ घायल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मंगलवार को ईडी रेड के बाद सभी को गिरफ्तार किया गया था

इससे पहले जांच एजेंसी ने मंगलवार सुबह अंतू (antu tirki) के बरियातू स्थित जेएमएम मुख्यालय के पास स्थित आवास, जमीन कारोबारी बिपिन सिंह के टैगोर हिल स्थित आवास, प्रियरंजन के कोकर में बैंक कॉलोनी स्थित आवास और इरशाद के आवास पर छापेमारी (ED RAID) की थी। बरियातू स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाला में गिरफ्तार सद्दाम हुसैन से हुई पूछताछ के आधार पर इन सभी के ठिकानों पर छापेमारी की गई और इनको गिरफ्तार किया गया। अंतू के यहां जब छापेमारी हुई तब वो मॉर्निग वॉक करने मोरहाबादी मैदान गये हुए थे। घरवालों ने फोन करके ईडी रेड की जानकारी दी थी। वे घर के लिए निकलने ही वाले थे कि ईडी के अधिकारी वहां पहुंच गए और उसे आवास लेकर चले गए।

See also  बसंत सोरेन बेल की कॉपी लेकर पहुंचे PMLA कोर्ट, हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने दी है जमानत

सद्दाम के घर मिली डायरी से खुला राज

रिमांड आवदेन में ईडी ने कहा कि जमीन घोटाला में गिरफ्तार सद्दाम हुसैन और अंतू तिर्की ने गलत तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री की है। ईडी की रेड में सद्दाम के घर मिले डायरी से ये राज खुला। इस डायरी में बरियातू स्थित भुइहरी प्रकिति की जमीन से संबंधित खाता नंबर-234 की कुछ जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री और रूपयों के लेन-देन के सबूत मिले है। डायरी में भारी मात्रा में नकद लेन-देन की जानकारी है, जो खाता संख्या-234 की जमीन के लिए सद्दाम और अंतू के बीच हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now