Parliamentary Committee on Women’s Empowerment conference में शामिल हुई कल्पना सोरेन,100 महिला सांसद-विधायक कांफ्रेंस में रही मौजूद

Parliamentary Committee on Women's Empowerment conference में शामिल हुई कल्पना सोरेन,100 महिला सांसद-विधायक कांफ्रेंस में रही मौजूद

डेस्कः संसदीय और विधायी मुद्दों पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आंध्रप्रदेश के तिरूपति में शुरू हुआ। दो दिवसीय इस कांफ्रेंस का शुभारंभ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश इस इस कांफ्रेंस में मौजूद है। महिला सशक्तिकरण पर हो रहे इस संसदीय समिति के सम्मेलन में भाग लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से महिला सांसद और विधायक तिरूपति पहुंचे है।

झारखंड सरकार ने जनगणना की तैयारी को लेकर अधिसूचना जारी की, 2027 मार्च को माना जायेगा आधार
देश भर से आये 100 महिला प्रतिनिधियों में झारखंड के गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी इस कांफ्रेंस में शामिल हुई। लगातार दूसरी बार विधायक बनने के बाद पहली बार कल्पना सोरेन इस तरह के किसी राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल हुई। इस कांफ्रेंस में कल्पना सोरेन एक अलग ही आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कई महिला सांसदों ने उनके व्यक्तित्व और उनके भाषणों की सराहना की। हेमंत सोरेन के जेल जाने के दौरान कि परिस्थितियों ने निपटने और 2024 के लोकसभा चुनाव में एकलौते स्टार के रूप में झारखंड में चुनाव प्रचार कर 2019 के मुकाबले राज्य में गठबंधन को ज्यादा सीटें जीताने और 2024 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के साथ मिलकर शानदार जीत के साथ लगातार दूसरी बार राज्य में सरकार बनाने को लेकर उनकी सराहना की।

See also  गढ़वा में निजी अस्पताल की मनमनी, इलाज का 37 हजार नहीं देने पर नवजात को बनाया बंधक, वसूले 1.15 लाख रुपया

 

पलामू में TSPC और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, मारा गया इनामी नक्सली
महिला सर्शिक्तकरण को लेकर हो रहे इस पहले राष्ट्रीय कांफ्रेंस का उद्देश्य तकनीकी परिवर्तन के इस युग में राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को नेतृत्व करने के लिए सक्षम बनाना है। जो महिला सांसद और विधायक अपने नेतृत्व क्षमता के बल पर अपने ससंदीय क्षेत्र या विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही है, उनकी सराहना और हौसला-अफजाई की गई। महिला सशक्तिकरण को लेकर हो रहे इस कांफ्रेंस में कई महिला सांसद सदस्यों और विधायकों ने कल्पना सोरेन से व्यक्गित मिलकर उनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की। पश्चिम बंगाल से आई टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कल्पना सोरेन के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि हमेशा जीवंत एवं प्रभावशाली लोगों से मिलना अद्भुत होता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now