कल्पना मुर्मू सोरेन ने विधानसभा में दिया पहला भाषण, अबुआ सरकार हर वादे को धरातल पर उतारेगी, केंद्र पर भेदभाव का लगाया आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 12, 2024

kalpana soren

रांचीः झारखंड विधानसभा में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि अबुआ सरकार चुनाव प्रचार के दौरान किए गए  हर वादे को पूरा करेगी । उन्होंने कहा कि बिजली बिल माफी,  मंईयां सम्मान योजना, हरा कार्ड, कृषि ऋण माफी जैसी योजनाओं को जनता का समर्थन मिला है।

कल्पना ने बीजेपी पर साधा निशाना

कल्पना सोरेन ने  कहा है कि रांची के आस-पास पर्यटन के इतने मौके हैं और इस पर ध्यान देने की जरुरत है । हमारी जीत के पीछे दो कारण हैं जनता बीजेपी के प्रति गुस्सा रहा है, बीजेपी ने हमारी सरकार को गिराने के कई कोशिशें की और दूसरा कारण हैं कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजना। 

केंद्र पर भेदभाव का लगाया आरोप

कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन सोना झारखंड बनाने का वाद कर चुके हैं और झारखंड सोना झारखंड बनेगा । कल्पना सोरेन ने कहा पीएम आवास के आवंटन में झारखंड को सबसे नीचे रखा जाता है, खेलो इंडिया में भी झारखंड को नीचे रखा जाता है । मजदूरों को भी न्यूनतम राशि दी जाती है ।

See also  डरा न सके, तो मेरे प्रस्तावक को ही चुरा लिया; हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, पत्नी कल्पना भी भड़की

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now