डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को देश के पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। नई नवेली वंदे भारत जो हावड़ा से गुवाहाटी तक जाती है उसमें सफर करने वाले कुछ लोगों ने इसकी क्या हालत कर दी है वो देखकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा। भले ही यात्री सस्पेंशन सिस्टम और ऑटोमैटिक दरवाजों के साथ कई खासियत को लेकर इस ट्रेन पर फिदा हो लेकिन कुछ यात्रियों ने इसकी सूरत बिगाड़ दी है।
कर्नाटक में 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट मामले को लेकर बिहार में कार्रवाई, दरभंगा से बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के सेकेंड AC के लुभावने प्रिंट वाले कंबल के कवर और पर्दों के वीडियो वायरल हैं। यात्रियों के लिए यह नया अनुभव है और वे ट्रेन के इंटीरियर की रील्स शेयर कर रहे हैं। इन सबके बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ट्रेन की खूबसूरती और मिलने वाली सुविधाओं की जिक्र है, वहीं, दूसरा वीडियो आपको दुखी करेगा। चमचमाती ट्रेन में कुछ ऐसे यात्री भी सफर कर रहे हैं, जो टिश्यू पेपर, खाली बोतल और आइसक्रीम के पैक ट्रेन में ही छोड़कर चले जा रहे हैं।
अर्पणा यादव से तलाक लेंगे प्रतीक यादव, खत्म होगा मुलायम परिवार से रिश्ता
कवर के साथ कंबल, आरामदायक सीटें और बेहतरीन लाइट
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सीटें काफी आरामदायक हैं। लाइट्स भी काफी आकर्षित करती हैं।भारत की पुरानी ट्रेनों और वंदे भारत स्लीपर में जमीन आसमान का अंतर है। एक यूट्यूबर ने वीडियो में बताया, ‘ये ट्रेन इंटरनेशनल लेवल की है। ऐसी सुविधाएं साधारण ट्रेनों में कहां देखने को मिलती थीं। सबसे अच्छी बात मुझे यह लगी कि इनमें जो साफ-सुधरे कंबल दिये जा रहे हैं, उनके साथ इनके कवर भी दिये गए हैं। इन कवर का प्रिंट काफी अच्छा है। ये ट्रेन में मिलने वाले पुराने कंबलों की तरह नहीं हैं, जिन्हें ओढ़ने का मन ही नहीं करता था। ट्रेन की सेकंड क्लास में इस्तेमाल किये गए पर्दे भी काफी अच्छे हैं।’
Look at the brand new covers and blankets provided in the 2AC cabin of Vande Bharat sleeper train. What an amazing facelift for Indian Railways under PM Modi and BJP. The power of your 1 precious vote! pic.twitter.com/8MFHQWBCd0
— Alpakanya (@Alpakanya) January 19, 2026
गैंग का भंडाफोड़ः रांची में बच्चों का अपहरण कर मंगवाते थे भीख, बिहार से बंगाल तक फैला है नेटवर्क
एक यूट्यूबर ने वंदे भारत स्लीपर का ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोगों की वही पुरानी हरकतें देखने को मिल रही हैं। ट्रेनों में मूंगफली खाकर छिलके वहीं फेंक देना काफी आम है। लेकिन कुछ यही सोच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वालों में भी देखने को मिल रही है। ये वीडियो ट्रेन की यात्रा खत्म होने के बाद का है। ट्रेन में सफर के बाद कुछ लोग टिश्यू पेपर, खाली बोतल और आइसक्रीम के पैक ट्रेन में छोड़कर चले गए हैं। इतनी सुंदर ट्रेन का ऐसा हाल देखकर किसी को भी गुस्सा आ जाए। यूट्यूबर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'ये कैसा सिविक सेंस है. ये रेलवे की गलती है, सरकार की गलती है या खुद की गलती है? '




