JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी का मामलाः उगाही के आरोपी 6 जवानों की बर्खास्तगी की अनुशंसा

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी का मामलाः उगाही के आरोपी 6 जवानों की बर्खास्तगी की अनुशंसा

रांचीः जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक कर परीक्षा पास कराने के नाम पर उम्मीदवारों से धोखाधड़ी कर धन उगाही करनेवाले गिरोह में शामिल आइआरबी के छह जवानों को बर्खास्त करने की अनुशंसा की गयी है। यह अनुशंसा परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी की जांच में आये तथ्यों के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर से जैप के अधिकारियों को की गयाी है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने जैप के अधिकारियों को पत्र लिखा है।

हटाए गए RIMS निदेशक डॉक्टर राजकुमार, स्वास्थ्य सचिव से हुई थी बहस, तीन महीने का वेतन देकर मंत्री इरफान अंसारी ने गिराई गाज
इस तथ्य के आधार पर कि जवानों के कारनामे से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। जिन जवानों की बर्खास्तगी की अनुशंसा की गयी है, उसमें औरंगाबाद जिला के ओबरा थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार, गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र निवासी रॉबिन कुमार, कोडरमा जिला के सतगांव थाना क्षेत्र निवासी अखिलेश कुमार, चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के निवासी गौरव कुमार और गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र निवासी अभिलाश कुमार शामिल है। सभी जवान आइआरबी-8 गोड्डा के जवान हैं। परीक्षा में गड़बड़ी की जांच को लेकर गठित एसआइटी की जांच में उक्त जवानों की भूमिका सामने आ चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now