- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2026

Jharkhand News, Ranchi News, Jharkhand Foundation Day, Cultural Festival, Tribal Dance, Nagpuri Dance, Sarai Khela Chhau, Jharkhand Government

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर रांची के खेलगांव में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री दीपक बिरुवा, दीपिका पांडे सिंह और संजय प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में झारखंड की समृद्ध जनजातीय और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत रांची के कुश कुमार करुवा के बांसुरी वादन से हुई। इसके बाद मुंडारी, नागपुरी, उरांव और संथाली नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

महोत्सव में गुरु तपन कुमार पटनायक ने सरायकेला छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, वर्षा लकड़ा और उनके दल ने आधुनिक नागपुरी नृत्य पेश किया। महिला बैंड ‘द सजनी ग्रुप’ ने आधुनिक नागपुरी गायन और वादन से सांस्कृतिक संध्या को आकर्षक बनाया।

महोत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए हैं। सूचना एवं जनसंपर्क, खेल-कूद एवं युवा संस्कृति, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी समेत कई विभागों के करीब 160 स्टॉल के माध्यम से सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

See also  रांची के होटल में चल रहा था अवैध धंधा, छापेमारी में बीजेपी ने राजीव रंजन गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 11 26 at 20.56.56 2 scaled

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना, जनजातीय कला एवं परंपराओं को मंच देना और राज्य सरकार की विकास योजनाओं तथा उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना है। महोत्सव के अगले दो दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रदर्शनियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026 11 26 at 20.56.56 1 scaled

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now