रांचीः बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जेएमएम और आरजेडी के बीच सहमति बनाने के लिए 6 अक्टूबर को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं की बैठक होगी। जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दो विश्वस्त नेताओं को आरजेडी के साथ बातचीत की जिम्मेदारी दी है। झारखंड सरकार में मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय को आरजेडी के साथ बातचीत के लिए अधिकृत किया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में संभव, आयोग से बोली JDU- छठ बाद तुरंत हो इलेक्शन
इससे पहले हेमंत सोरेन पटना में राहुल गांधी के वोटर अधिकार रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। हालांकि कि उस दौरान सीट शेयरिंग को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई लेकिन एक साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर जरूर प्रतिबद्धता दिखाई गई। वहीं दूसरी ओर पटना एयरपोर्ट पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन से मिलकर बिहार में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की थी और ज्ञापन भी सौंपा था।
झारखंड में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा, कुमार राजा रांची महानगर, ममता देवी रामगढ़ और भूषण बाड़ा सिमडेगा को सिमडेगा की जिम्मेदारी
बिहार में 12 सीटों पर जेएमएम की दावेदारी
बिहार विधानसभा चुनाव में जेएमएम बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जिलों मंें चुनाव लड़ने की तैयारी में है। कम से कम 12 सीटों पर जेएमएम तैयारी कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि महागठबंधन से इस बार जेएमएम 12 सीटों की मांग करेगा। इसके पीछे पार्टी का तर्क है कि बिहार के सीमावर्ती जिलों में पार्टी का जनाधार है। पूर्व में पार्टी के विधायक भी यहां से रहे हैं, पार्टी द्वारा बिहार के तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई सीट की मांग की जायेगी। इन सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं और उम्मीदवार भी।
बिहार में बारिश से भारी तबाही, कई घर गिरे, अस्पताल से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी-पानी, 100 कार डूब गए
पार्टी सूत्रों ने बताया कि झारखंड में वर्ष 2024 में चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया था। इस कारण ज्यादा सीट भी निकली। इसी तरह बिहार में भी जेएमएम अधिक सीट की मांग करेगा। पार्टी को उम्मीद है कि जैसे झारखंड में सीटों का बंटवारा किया गया था, वैसे ही बिहार में भी महागठबंधन सीटों का बंटवारा करेगा। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि बिहार में हमारा जनाधार है, तो हमारा दावा भी बनता है, हम महागठबंधन में इस बात को रखेंगे।




