- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

अडाणी-अंबानी वाले बयान पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को क्यों कहा,घबरा गए क्या? ऑटो-टेंपो की जांच करेगी ED-CBI ?

10 नवंबर को पीएम मोदी रांची में करेंगे रोड़ शो, चंदनकियारी और गुमला में रैली, राहुल गांधी 8 को लोहरदगा और सिमडेगा में करेंगे सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार चुनावी भाषण में अडाणी-अंबानी (PM on Adani and Ambani)का नाम लिया है तो पूरे देश में भूचाल आ गई । लोकसभा चुनाव २०२४ का तीसरा चरण खत्म होने के साथ ही पीएम मोदी के भाषणों के शब्दकोश में पहली बार अडाणी अंबानी को लेकर राहुल गांधी पर तंज किया गया ।

राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

राहुल गांधी ने पीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस तरह से पीएम ने बयान दिया है तो उन्हें इसकी जांच सीबीआई और ईडी से करानी चाहिए कैसे टेंपो और ऑटो से अडाणी-अंबानी पैसे भेजते हैं।

 

 

पीएम मोदी ने तेलगंगाना के करीमनगर में कहा कि कहा, मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अडाणी और अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना माल मिला? क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है?

See also  सासाराम में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़

कांग्रेस ने एक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी के उन बयानों को भी दिखाया है जिन्हें राहुल गांधी ने हाल के ही दिनों में अडाणी-अंबानी पर दिया

JMM ने किसे कहा जुआरी ?

इसी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर तंज किया है । जेएमएन ने एक्स पर लिखा कि

 

जाहिर है, पीएम मोदी ने पहली बार राहुल गांधी पर अपने भाषणों में अडाणी और अंबानी का नाम लिया है इसलिए पूरे देश के विरोधी दलों के नेताओं ने भी जवाबी हमला शुर कर दिया है । प्रियंका गांधी ने रायबरेली के चुनावी सभा में कहा कि

See also  JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी

प्रियंका गांधी ने किया जवाबी हमला

पीएम मोदी भाषण में कह रहे हैं कि राहुल गांधी अदाणी-अंबानी का नाम नहीं ले रहे हैं। राहुल गांधी अदाणी को लेकर रोज खुलासे करते हैं। पीएम मोदी की सरकार ने इन उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए हैं। किसान रोज मर रहा है, लेकिन उनका एक रुपया माफ नहीं किया है।

तीसरे चरण के बाद देश में आधे से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है इसलिए अब रैलियों में नेताओं की जुबान भी तीखी होती जा रही है । खासतौर से प्रधानमंत्री के भाषणों में भी बदलाव नजर आ रहा है। जेएमएम ने इसी बदलाव पर तंज करते हुए पीएम से पूछा है कि

जब आपको पता है कि ट्रक – टेम्पो भर भर के माल उठाया – भेजा है तो क्यों नहीं IT, ED, CBI लगा कर पकड़ रहे हैं ?

अब नेहरू जी ने तो रोका नहीं होगा आपको ?

आज के आज ED, IT, NIA, CBI सबको लगा दीजिए रेड मारने ?

आपको किससे डर है सर ?

 

See also  बड़ी खबरः कल्पना सोरेन ने राजनीति में एंट्री का किया एलान, कल गिरिडीह में JMM स्थापना कार्यक्रम में होंगी शामिल

जाहिर है, चुनावी समर में जुबानी जंग दिलचस्प होता जा रहा है । खासतौर से झारखँड के लिए तो माहौल गरमा ही रहा है क्योंकि अभी यहां पहला चरण का चुनाव होना शेष है ।

मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव के दफ्तर में ED की छापेमारी में मिला कैश,ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज भी पहुंचे झारखंड मंत्रालय

हरियाणा में बीजेपी का संकटः जेजेपी ने कहा कांग्रेस सैनी सरकार गिराए हम उनके साथ, निगाहें राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय पर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now