मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव के दफ्तर में ED की छापेमारी में मिला कैश,ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज भी पहुंचे झारखंड मंत्रालय

sanjeev

रांची: प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उनके सहायक जहांगीर को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची। ईडी की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के ओएसडी संजीव के दफ्तर की जांच शुरू की तो उसके ऑफिस से भी कैश ईडी की टीम ने बरामद किया।ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज भी झारखंड मंत्रालय पहुंचे है और संजीव कुमार लाल के ऑफिस में मिले कागजातों को खंगाल रहे है।

cash

ED का दावाः टेंडर मैनेज करता था मंत्री का PS संजीव, नेताओं और अफसरों को भी देता था कमीशन का हिस्सा
एपीपी बिल्डिंग स्थित ग्रामीण विकास विभाग में ईडी की छापेमारी और कैश बरामद होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक महकमें से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसके बाद हलचल बढ़ गई है। ईडी की टीम ने इससे पहले छापेमारी कर संजीव और जहांगीर के आवास पर छापेमारी कर 35.23 करोड़ रूपये कैश बरामद किये थे। घर के बाद अब ऑफिस में भी कैश की बरामदगी हुई है। बीते दो दिनों में अबतक 37.37 करोड़ रूपये बरामद हो चुके है।

MR का काम करने वाला जहांगीर कैसे बना ‘करोड़पति नौकर’, जानें मंत्री के PS से दोस्ती की कहानी

ईडी को जानकारी मिली है कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में भ्रष्टाचार और ठेकों से कमीशन के नाम पर उगाही का पैसा संजीव लाल जो मंत्री के ओएसडी है उनतक पहुंचता था। ईडी की टीम इसे मामले में और साक्ष्य जुटाने के लिए पहली बार झारखंड मंत्रालय के अंदर गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now