JMM-CONG एक-एक सीट पर लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव, महागठबंधन की बैठक के बाद हुआ एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2026

JMM-CONG एक-एक सीट पर लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव, महागठबंधन की बैठक के बाद हुआ एलान

रांचीः लाइव दैनिक की खबर पर रविवार को एक बार फिर से मुहर लग गई। लाइव दैनिक ने शनिवार शाम को ही खबर चलाई थी कि जेएमएम-कांग्रेस के बीच जो गलतफहमियां और तनातनी थी वो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर्यवेक्षक भुपेश बघेल के बीच हुई मुलाकात में खत्म हो गई और दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी, जेएमएम राज्यसभा की दूसरी सीट पर उम्मीदवार नहीं देगी और कांग्रेस का समर्थन करेगी। रविवार शाम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड़ स्थित आवास पर हुई महागठबंधन की बैठक के बाद इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया।

संयुक्त ब्रीफिंग में किया एलान
रविवार शाम करीब आठ बजे जेएमएम की ओर से केद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडे, कांग्रेस की ओर से विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आरजेडी की ओर से मंत्री संजय प्रसाद यादव और माले की ओर से सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मीडिया के सामने आये और महागठबंधन की बैठक में हुए फैसले पर जानकारी दी। संयुक्त ब्रीफिंग में ये कहा गया कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी जैसा पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की गई वैसी ही जीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दर्ज किया जाएगा। जेएमएम की ओर से बैद्यनाथ राम और कांग्रेस की ओर से प्रणव झा महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। सोमवार को 11 बजे दोनों उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। राज्यसभा चुनाव में सभी विधायक एकजुट होकर महागठबंधन के दोनों उम्मीदवार को जीताने का काम करेंगे।

See also  झारखंड में बड़े पैमाने पर BEEO का तबादला, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी की अधिसूचना

हेमंत-नाथवानी मुलाकात पर JMM का बयान
वहीं बीजेपी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में आने वाले परिमल नाथवानी को लेकर जब विनोद पांडे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये बीजेपी का अपना मामला है वो किसे उम्मीदवार बनाती है या नहीं बनाती है। मुख्यंत्री से परिमल नाथवानी के मुलाकात करने के सवाल पर विनोद पांडे ने कहां कि हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री है उनसे कोई भी मुलाकात कर सकता है। इस मुलाकात में क्या बात हुई ये परिमल नाथवानी और मुख्यमंत्री ही बता सकते है। हालांकि रविवार देर शाम तक बीजेपी की ओर से आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार का एलान नहीं हुआ है। बीजेपी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवानी का समर्थन करेगी और एनडीए के दस विधायक उसके प्रस्ताव होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now