झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश; चलेगी तूफानी हवा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2025

झारखंड में 27 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, राज्य में अगले दो से तीन दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भाग स्थित कोल्हान के जिले सरायकेला खरसांवा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में तेज हवा के साथ कुछ जगहों पर बारिश हुई। तेज गति से हवा चलने और बारिश होने के कारण इन जगहों पर उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 16 मई के बाद से झारखंड में गर्मी में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के चलते हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने लोगों से गरज के समय घरों के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

गला रेता, फिर एलपीजी पाइप मुंह में डालकर आग लगा दी, पटना में ट्रेनी दारोगा की बहन की बेरहमी से हत्या

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दोपहर बाद राजधानी के ऊपर बादल छाए और तेज हवा के साथ डोरंडा, हिनू आदि क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। रांची का अधिकतम तापमान गुरुवार को 37.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 17 मई के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाएंगे। मौसम में बदलाव के कारण रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। राज्य में 20 मई को अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम में बदलाव की इस प्रक्रिया के कारण 20 तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

See also  असम में JMM 19 सीटों पर तीन-कमान के सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से नहीं बनी बात, माले के लिए एक सीट छोड़ी

मौसम विभाग ने जमशेदपुर और आसपास के इलाके में गुरुवार को दिन भर उमस के बाद दोपहर बाद तीन बजे आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लगभग एक घंटे तक आंधी और बारिश से शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार लगभग थम सी गई थी। बारिश थमने के बाद सड़कों पर आवागमन सामान्य हुआ। शहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 4.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

रांची की बेटी को फोर्ब्स अंडर-30 में मिली जगह, जानें कौन हैं सोशल मीडिया स्टार साक्षी जैन

कोल्हान के तीनों जिलों के निवासियों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में गरज के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 16 मई से मौसम बिगड़ने की संभावना है। वहीं, 18 मई से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र के विकसित होने की संभावना है। विभाग ने संकेत दिया है कि इस दिन से लगातार बारिश की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

See also  झारखंड में कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव

प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ी गई बहू, भांडा फूटने पर सास की कर दी हत्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now